NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महंगाई से राहतः छह महीने बाद कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, जानिये नई कीमत
    अगली खबर
    महंगाई से राहतः छह महीने बाद कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, जानिये नई कीमत

    महंगाई से राहतः छह महीने बाद कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, जानिये नई कीमत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 01, 2018
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    घरेलू कुकिंग गैस LPG की कीमतों में कटौती की गई है। इस कटौती से महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को राहत मिली है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में आई कमी के बाद ईंधन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में Rs. 133 और सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में Rs. 6.52 की कमी की है।

    नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग छह महीने बाद कटौती हुई है।

    कीमत

    ये होंगी नई कीमतें

    ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार, अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में Rs. 500.90 देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत Rs. 507.42 थी।

    वहीं बिना सब्सिडी के मिलने वाले LPG सिलेंडर की कीमत पहले Rs. 942.50 थी, जो अब घटकर Rs. 809.50 हो गई है।

    बता दें कि पिछले कुछ समय में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है।

    जानकारी

    हर साल 12 सिलेंडर पर मिलती है सब्सिडी

    जानकारी के लिए बता दें कि उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है। सरकार हर साल 12 सिलेंडर के लिए सब्सिडी देती है। सब्सिडी की रकम उपभोक्ता के बैंक खाते में डाली जाती है।

    कारण

    दाम कम होने के पीछे ये कारण

    LPG के साथ पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

    एक समय पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन अब इनके दाम कम हुए हैं।

    दामों में कटौती की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में कमी आना है।

    इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में मजबूती आई है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है।

    कीमत में इजाफा

    पिछले छह महीनों से बढ़ रही थी कीमतें

    LPG सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती लगभग छह महीने बाद हुई है।

    आपकी जानकारी की लिए बता दें कि इस साल जून के बाद से सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। जून से लेकर दिसंबर तक सिलेंडर के दाम Rs. 14.13 बढ़े थे।

    पिछले महीने की शुरुअात में प्रति सिलेंडर Rs. 2.94 बढ़ाए गए थे। इससे सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का दाम Rs. 502.40 से बढ़कर Rs. 505.3 प्रति सिलेंडर हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    भारत की खबरें

    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार अमेरिका
    खालिस्तानी समर्थक के साथ सिद्धू की फोटो पर विवाद, अकाली दल ने मांगा इस्तीफा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025