NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / हरियाणा: 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव, जानिए संशोधित कार्यक्रम
    अगली खबर
    हरियाणा: 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव, जानिए संशोधित कार्यक्रम
    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

    हरियाणा: 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव, जानिए संशोधित कार्यक्रम

    लेखन राशि
    Jan 25, 2024
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में परिवर्तन किया है।

    बोर्ड ने केवल संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषय के लिए परीक्षा तारीख बदली है। अन्य परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इस विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

    बदलाव

    क्या बदलाव हुआ है?

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषय की परीक्षा पहले 30 मार्च को होने वाली थी, लेकिन अब ये 16 मार्च को आयोजित की जाएगी।

    अब 30 मार्च को फाइन आर्ट (ललित कला) विषय की परीक्षा होगी। सभी संकायों के लिए हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा समान दिन आयोजित होगी।

    बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

    वाणिज्य

    वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लिए टाइम टेबल

    वाणिज्य संकाय में पहला पेपर 4 मार्च को अकाउंटेंसी का होगा, 6 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी।

    11 मार्च को अर्थशास्त्र, 20 मार्च को शारीरिक शिक्षा, 22 मार्च को अंग्रेजी, 27 मार्च को गणित, 29 मार्च को बिजनेस स्टडीज का पेपर होगा।

    विज्ञान संकाय में पहला पेपर 27 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान का होगा। 4 मार्च को रसायन विज्ञान, 11 मार्च को भौतिकी, 1 अप्रैल को जीव विज्ञान का पेपर होगा।

    परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    मानविकी

    मानविकी संकाय के लिए टाइम टेबल

    मानविकी संकाय में पहला पेपर 4 मार्च को लोक प्रशासन का होगा। इसके बाद 5 मार्च को कृषि और दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी।

    13 मार्च को राजनीति विज्ञान, 14 मार्च को गृह विज्ञान, 16 मार्च को पंजाबी, संस्कृति साहित्य वेद सिद्धांत और 18 मार्च को भूगोल का पेपर होगा।

    28 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को संगीत, 30 मार्च को ललित कला, 1 अप्रैल को इतिहास और 2 अप्रैल को नृत्य, मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण की परीक्षा होगी।

    प्रायोगिक

    1 फरवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

    हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू करेगा। परीक्षाएं 17 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी।

    परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बीच किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

    इसके लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    बोर्ड परीक्षाएं
    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    हरियाणा

    हरियाणा: जहरीली शराब से अब तक 16 की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा: दिवाली पर आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों से ही मारपीट, 3 घायल; जानें कारण आग त्रासदी
    हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण रद्द किया  हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट
    दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू के साथी को गिरफ्तार किया, लिखे थे देश विरोधी नारे दिल्ली पुलिस

    बोर्ड परीक्षाएं

    बोर्ड परीक्षा की तैयारी में इन गलतियों को करने से बचें, हो सकते हैं फेल  परीक्षा तैयारी
    10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान की तैयारी करना है आसान, अपनाएं ये रणनीति परीक्षा तैयारी
    12वीं की परीक्षा में टॉपर लिस्ट में पाना है नाम तो रखें इन बातों का ध्यान परीक्षा तैयारी
    CBSE: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए अहम निर्देश जारी CBSE

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, जारी हुआ आदेश भारत की खबरें
    हरियाणा: परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम होने पर मिलेगी निशुल्क शिक्षा हरियाणा
    हरियाणा में 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, पूरे समय होगी पढ़ाई हरियाणा
    HTET 2021: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तरह से करें आवेदन हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025