NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: जहरीली शराब से अब तक 16 की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार
    अगली खबर
    हरियाणा: जहरीली शराब से अब तक 16 की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार
    हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है

    हरियाणा: जहरीली शराब से अब तक 16 की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार

    लेखन नवीन
    Nov 11, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में जहरीली शराब के सेवन से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    राज्य में जहरीली शराब से यमुनानगर और अंबाला जिले के गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं और यहां मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

    घटना के बाद से स्थानीय लोगों में शराब कारोबारियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

    रिपोर्ट्स

    पुलिस ने मामले में क्या कहा?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यमुनानगर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्रि कौशिक ने शनिवार को जहरीली शराब से हुई मौतों की पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा, "घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है और मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार हैं। सभी आरोपी पुलिस रिमांड में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।"

    उन्होंने कहा, "पुलिस टीमें विभिन्न गांवों में भी जा रही है और लोगों से ऐसी शराब का सेवन न करने का अनुरोध कर रही है।"

    विपक्ष

    शराब से हुई मौतों के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार- विपक्ष

    मामले में अब हरियाणा में राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्ष पार्टियों ने जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

    विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अतीत में हुई ऐसी घटनाओं से भी कोई सबक नहीं लिया।

    बता दें कि बीते दिनों में जहरीली शराब के सेवन से यमुनानगर और अंबाला के मंडेबरी, पंजेटो, फूसगढ़ और सारन गांवों सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

    पीड़ित

    मृतकों में 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल

    जहरीली शराब पीने से मरने वालों में अंबाला जिले के मंडेबरी गांव का एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं।

    मृतक के बेटे रविंदर ने कहा, "शुक्रवार रात मेरे पिता की मौत हो गई। वह शराब के आदी थे, लेकिन आमतौर पर बहुत कम मात्रा में शराब पीते थे।"

    उसने कहा, "मेरे पिता अकसर अपने दोस्तों के साथ ही शराब पीते थे, जिनमें से कई की पहले जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है।"

    छापेमारी

    संदिग्धों की गिरफ्तार को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी

    हरियाणा पुलिस ने जहरीली शराब मामले में अन्य संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी मजदूरों की अंबाला में अवैध रूप से निर्मित जहरीली शराब पीने से मौत हो गई।

    हालांकि, मामले में ग्रामीण यहां शराब कारोबारियों के खिलाफ खुलकर बोलने से डरते हैं। एक ग्रामीण ने कहा, "मुझे डर है। अगर हमने आवाज उठाई तो हमारी जान खतरे में पड़ सकती है।"

    पुलिस

    पुलिस को अवैध फैक्ट्री से नकली शराब बरामद

    अंबाला पुलिस ने मामले में नकली शराब की 200 पेटियां जब्त कीं, जो एक अवैध फैक्ट्री में तैयार की गई थीं। इस नकली शराब की यमुनानगर में गिरफ्तार आरोपियों को आपूर्ति की गई थी।

    पुलिस ने मौके से 14 खाली ड्रम और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है। इसके बाद यमुनानगर पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    मनोहर लाल खट्टर

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    हरियाणा

    हरियाणा: नूंह जा रहे अयोध्या के संतों को रोका गया, आमरण अनशन पर बैठे विश्व हिंदू परिषद (VHP)
    हरियाणा: नूंह में 15 लोगों ने किया जलाभिषेक, SI की हार्ट अटैक से मौत हरियाणा पुलिस
    हरियाणा: मुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान, अनुसूचित जातियों को मिलेगा पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा: नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी को जमानत मिली जमानत

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा: भिवानी के खनन क्षेत्र में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 10 अन्य लापता हरियाणा
    हरियाणा में 26 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई हरियाणा
    हरियाणा: 5वीं और 8वीं कक्षाओं में नहीं होंगीं बोर्ड परीक्षाएं, राज्य सरकार ने टाला फैसला हरियाणा
    चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चला आ रहा विवाद क्या है? हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025