NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लेम्बोर्गिनी को भारत में मिली जबरदस्त सफलता, लग्जरी SUV उरुस की हुई शानदार बिक्री
    अगली खबर
    लेम्बोर्गिनी को भारत में मिली जबरदस्त सफलता, लग्जरी SUV उरुस की हुई शानदार बिक्री
    उरुस है लेम्बोर्गिनी की बेस्टसेलिंग SUV (तस्वीर: लेम्बोर्गिनी)

    लेम्बोर्गिनी को भारत में मिली जबरदस्त सफलता, लग्जरी SUV उरुस की हुई शानदार बिक्री

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 28, 2022
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    लेम्बोर्गिनी ने बुधवार को घोषणा कर कहा कि कंपनी ने भारत में उरुस की 200 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है। देश में इस SUV का यह आंकड़ा लेम्बोर्गिनी ब्रांड की कुल बिक्री का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है।

    वैश्विक महामारी के चलते लगे प्रतिबंधों के कारण सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद इटली की सुपरकार निर्माता ने चार साल से भी कम समय में यह मील का पत्थर पार किया है।

    उपलब्धियां

    लेम्बोर्गिनी उरुस है कंपनी की बेस्टसेलिंग कार

    लेम्बोर्गिनी ने उरुस को दुनिया के सामने साल 2017 में लॉन्च किया था और साल 2018 में कंपनी इसे भारत लेकर आई थी।

    भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बाजारों में कंपनी के लिए यह कार बेस्टसेलिंग साबित हुई है। गौरतलब है लेम्बोर्गिनी भारत में कारों का उत्पादन नहीं करती है और यह अपनी कारों को आयात कर यहां बिक्री करती है।

    कंपनी के अनुसार, भारत में उरुस के 80 प्रतिशत खरीदार पहली बार लेम्बोर्गिनी ग्राहक बने हैं।

    डिजाइन

    कैसा है इस SUV का लुक?

    लैंबॉर्गिनी उरुस में ढलान वाली छत, मस्कुलर बोनट, रेक्ड विंडस्क्रीन, पतली ग्रिल, चौड़ा एयर डैम और इंटीग्रेटेड DRL के साथ LED हेडलाइट्स हैं।

    इस SUV के साइड में टर्न इंडिकेटर्स के साथ ORVMs, काले रंग वाले डोर पिलर्स, नीचे की तरफ काले रंग की क्लैडिंग के साथ फ्लेयर्ड व्हील और 21 इंच के अलॉय व्हील हैं।

    कार के पीछे की तरफ, LED टेललैंप्स, एक शार्क-फिन एंटीना और एक डिफ्यूजर कार को आकर्षक लुक देते हैं।

    इंजन

    यह है इस कार के इंजन की क्षमता

    लेम्बोर्गिनी उरुस में BS6 मानकों पर खरा उतरने वाला 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कार 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 305 किलोमीटर प्रति घंटा इसकी टॉप स्पीड है।

    उरुस ने नाम बर्फीली सड़क पर 298 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने का रिकॉर्ड भी है।

    जानकारी

    कितनी है भारत में इस लेम्बोर्गिनी की कीमत?

    लेम्बोर्गिनी उरुस की एक्स शोरूम कीमत इसके बेस वेरिएंट V8 के लिए 3.15 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन पर्ल कैप्सूल एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 3.43 करोड़ रुपये रखी गई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    खबरें हैं कि कंपनी उरुस के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है। इसे 2027 या 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी कारों की पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है।

    ऑटोमोबाइल कंपनी लेम्बोर्गिनी ने इस साल के ग्रीन स्टार 2022 का पुरस्कार जीत लिया है।

    पर्यावरणीय स्थिरता के लिए किए गए निवेशों के लिए इटली में सबसे टिकाऊ कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    लग्जरी कार
    लेम्बोर्गिनी
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    भारत की खबरें

    भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट कर्नाटक
    BSNL ने लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1GB डाटा BSNL
    हरियाणा में नया उत्पादन संयंत्र लगाएगी मारुति सुजुकी, 11,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश मारुति सुजुकी
    इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक ऑटोमोबाइल

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप एल्पाइन म्यूजिक सिस्टम
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार कमल हासन

    लेम्बोर्गिनी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ लैंबॉर्गिनी यूरस SUV का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन, जानिए कार के फीचर्स भारत की खबरें
    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड भारत की खबरें
    लेम्बोर्गिनी उरुस ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चार सालों में बिक चुकी है 16,000 यूनिट ऑटोमोबाइल

    कार न्यूज

    स्कोडा कुशाक पर बेहतरीन ऑफर, अभी कार खरीदें और तीन महीने बाद से भरें EMI ऑटोमोबाइल
    जल्द ही सभी वाहनों के लिए लागू होगा ईंधन खपत मानक, सरकार ने रखा प्रस्ताव नितिन गडकरी
    नई MG हेक्टर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेगी ADAS तकनीक आगामी SUV
    ऑटो एक्सपो में मारुति पेश करेगी अपनी ये दो दमदार SUVs हैचबैक कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025