NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट के बाद LIC को हुआ भारी नुकसान
    अगली खबर
    अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट के बाद LIC को हुआ भारी नुकसान
    अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बाद LIC को हुआ बड़ा नुकसान

    अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट के बाद LIC को हुआ भारी नुकसान

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 28, 2023
    11:05 am

    क्या है खबर?

    अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आने के बाद देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की निवेश वैल्यू में बड़ा नुकसान हुआ है।

    बतौर रिपोर्ट्स, समूह की कंपनियों में LIC की होल्डिंग्स में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट हुई। यानी यह मंगलवार को 72,193 करोड़ रुपये से घटकर शुक्रवार को 55,565 करोड़ रुपये रह गई। पिछले दो दिनों में LIC के शेयर में भी करीब 5.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

    घाटा

    अडाणी समूह को हुआ 3.37 लाख करोड़ रुपये का घाटा

    बता दें कि अडाणी समूह की सभी लिस्टेड नौ कंपनियों के शेयरों में पिछले दो दिनों में बड़ी गिरावट देखी गई है।

    इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी समूह को शुक्रवार को बाजार पूंजीकरण में 3.37 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ और निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए। वहीं फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में चौथे से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    कारण

    क्यों गिरे अडाणी समूह के शेयर?

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में गौतम अडाणी पर 'कार्पोरेट जगत की सबसे बड़ी धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था। इसमें दावा किया गया था कि अडाणी समूह की कंपनियों पर इतना कर्ज है, जो समूह को वित्तीय तौर पर अधिक जोखिम वाली स्थिति में खड़ा कर देता है।

    हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों का खंडन किया है। बता दें कि अडाणी समूह के शेयरों की सार्वजनिक बिक्री शुरू होने से पहले यह रिपोर्ट सामने आई है।

    हिस्सेदारी

    अडाणी समूह में है LIC की काफी हिस्सेदारी

    बतौर रिपोर्ट्स, LIC के पास अडाणी एंटरप्राइजेज में 4.23 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट में 9.14 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 5.96 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन में 3.65 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन गैस में 1.28 प्रतिशत, ACC में 6.41 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 6.32 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

    गौरतलब है कि LIC ने अडाणी समूह में अपनी हिस्सेदारी में पिछली नौ तिमाहियों में काफी बढ़ोतरी की है, जिसके चलते यह नुकसान हुआ है।

    बयान

    शेयरों में गिरावट चिंताजनक नहीं- SBI

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने अडाणी समूह के शेयरों में हुई गिरावट पर कहा कि इससे बैंक के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा कि अडाणी समूह ने हाल के दिनों में SBI से कोई फंडिंग नहीं जुटाई है और बैंक भविष्य में उनसे किसी भी फंडिंग की मांग पर विचार करेगा।

    बता दें कि कई बड़े सरकारी बैंकों ने अडाणी समूह को काफी लोन दे रखे हैं।

    बयान

    RBI द्वारा तय किए गए दायरे में हैं लोन- बैंक ऑफ इंडिया

    बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अडाणी समूह को दिए गए लोन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किए गए दायरे में हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले महीने तक समूह द्वारा दी गई किश्तों में कोई कमी नहीं आई है। वहीं दो अन्य निजी बैंकों के अधिकारियों ने कहा कि अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट को लेकर बनी स्थिति पर उनकी नजर बनी हुई है और अभी चिंता की कोई बात नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम अडाणी
    अडाणी समूह
    शेयर बाजार समाचार
    भारतीय जीवन बीमा निगम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    गौतम अडाणी

    5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतर सकता है अडाणी समूह, अंबानी से होगा आमना-सामना अडाणी समूह
    दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति NDTV
    दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई मुकेश अंबानी

    अडाणी समूह

    5G स्पेक्ट्रम में रिलायंस जियो को मिला सबसे बड़ा हिस्सा; बाकी कंपनियों ने कितना किया खर्च? भारती एयरटेल
    सेंसेक्स 478 अंक चढ़ा तो निफ्टी 17,100 अंक के ऊपर हुआ बंद बिटकॉइन
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,202 अंक तो निफ्टी 17,500 अंक हुआ पार शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,307 अंक तो निफ्टी 17,576 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार समाचार

    शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 58,065 तो निफ्टी 17,250 अंक के ऊपर हुआ बंद क्रिप्टोकरेंसी
    मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स 58,222 तो निफ्टी 17,331 अंक पर हुआ बंद क्रिप्टोकरेंसी
    मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 58,191 अंक तो निफ्टी 17,314 अंक पर हुआ बंद क्रिप्टोकरेंसी
    गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 57,991 तो निफ्टी 17,241 अंक पर हुआ बंद क्रिप्टोकरेंसी

    भारतीय जीवन बीमा निगम

    LIC IPO: 4 मई को खुलेगा सब्सक्रिप्शन, जानिए प्राइस बैंड और अन्य जरुरी बातें केंद्र सरकार
    आज खुलेगा LIC का IPO, पैसा लगाने से पहले जानें अहम बातें IPO
    LIC IPO: क्या होता है IPO और इसका उद्देश्य? IPO
    LIC IPO: पहले ही दिन निवेशकों को नुकसान, 8% गिरावट के साथ शेयरों की लिस्टिंग शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025