Page Loader
भारत 2047 तक बन जाएगा 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था- EY रिपोर्ट
भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 तक 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी (तस्वीर: pixabay)

भारत 2047 तक बन जाएगा 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था- EY रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Jan 19, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

लंदन की पेशेवर सेवा नेटवर्क कंपनी EY ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। इसके साथ ही देश में प्रति व्यक्ति आय भी 15,000 डॉलर (12.20 लाख रुपये) तक हो जाएगी और देश विकसित अर्थव्यवस्था की श्रेणी में आ जाएगा। 'इडिया@100: रियालाइजिंग द पोटेंशियल ऑफ 26 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी' नामक इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लांच किया।

अध्ययन

2028 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत- रिपोर्ट

EY की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बाजार विनिमय दर के मामले में वर्ष 2028 तक पांच लाख करोड़, 2036 तक 10 लाख करोड़ और 2045 तक 20 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इन पांच साल के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) औसतन 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। EY ने यह अनुमान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और एक अन्य संस्थाओं के पूर्वानुमानों के आधार पर लगाया है।