Page Loader
ट्विटर में और भी कर्मचारियों की होगी छंटनी, इस विभाग के लोग होंगे प्रभावित
ट्विटर प्रोडक्ट टीम से अपने कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है

ट्विटर में और भी कर्मचारियों की होगी छंटनी, इस विभाग के लोग होंगे प्रभावित

Jan 19, 2023
10:32 am

क्या है खबर?

ट्विटर एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इनसाइडर के मुताबिक, ट्विटर आने वाले हफ्तों में प्रोडक्ट टीम से अपने 50 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में ट्विटर अपने कर्मचारियों की संख्या 2,000 से भी कम कर सकती है। बता दें, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि अब कंपनी से और कर्मचारियों की छंटनी नहीं होगी।

जानकारी

ट्विटर से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की हो चुकी है छंटनी

अक्टूबर, 2022 में ट्विटर पर अपना स्वामित्व स्थापित करने के तुरंत बाद मस्क ने कंपनी के प्रोडक्ट और संगठन में कई नए नियम लागू किए। मस्क ने अपने कार्यकाल के पहले हफ्ते में ट्विटर से लगभग 3,700 कर्मचारियों को निकालने का निर्णय लिया था। उस समय कंपनी में 7,500 कर्मचारी कार्यरत थे। ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी के अलावा, मस्क ने कंपनी का राजस्व बढ़ाने के लिए ट्विटर वेरीफाइड ब्लू चेक-मार्क नामक एक प्रीमियम सेवा भी शुरू की।