NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर, शेयरों में गिरावट जारी
    अगली खबर
    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर, शेयरों में गिरावट जारी
    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हुए

    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर, शेयरों में गिरावट जारी

    लेखन नवीन
    Jan 31, 2023
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। अगर अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर में इसी तरह गिरावट जारी रहती है तो जल्द ही उनसे एशिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब भी छिन सकता है।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडाणी चौथे स्थान से सीधे 11वें स्थान पर आ गये हैं और तीन दिनों में ही उन्हें करीब 34 अरब डॉलर (2,778 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

    अडाणी समूह

    सूची में अडाणी से एक स्थान नीचे हैं मुकेश अंबानी

    रिपोर्ट के अनुसार, अडाणी अब 84.4 अरब डॉलर (6,897 अरब रुपये) संपत्ति के साथ अपने भारतीय प्रतिद्वंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी से एक ही स्थान ऊपर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 अरब डॉलर (6,881 अरब रुपये) है।

    हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है और उन्हें कुल 68 अरब डॉलर (5,556 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

    अडाणी समूह

    क्या है मामला?

    अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी पर 'कार्पोरेट जगत की सबसे बड़ी धोखाधड़ी' का आरोप लगाया है।

    अडाणी समूह के शेयरों की सार्वजनिक बिक्री शुरू होने से पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी।

    रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडाणी समूह की कंपनियों पर इतना कर्ज है, जो पूरे समूह को वित्तीय तौर पर अधिक जोखिम वाली स्थिति में खड़ा कर देता है।

    हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च को अडाणी समूह ने जवाब भी दिया है।

    जवाब

    अडाणी समूह ने क्या कहा?

    पिछले दिनों अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का 413 पन्नों का विस्तृत जवाब जारी किया था।

    इसमें समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत, इसके संस्थानों और भारत की विकासगाथा पर सुनियोजित बताते हुए कहा कि उसके सभी आरोप झूठे हैं। इस रिपोर्ट का उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों के फायदे के लिए बाजार तैयार करना है।

    इस रिपोर्ट को लेकर समूह ने हिंडनबर्ग पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी।

    कानूनी कार्रवाई

    हिंडनबर्ग ने कानूनी कार्रवाई को लेकर अडाणी समूह को दिया जवाब

    अडाणी समूह द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी और उसके जवाबों को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हिंडनबर्ग ने कहा था कि वह किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है और पूरी तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का सहारा लेकर समूह गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों से बच नहीं सकता है और समूह को अमेरिका में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

    शेयर बाजार

    अडाणी समूह से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडाणी समूह से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार जारी है। अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर रोजाना 10 प्रतिशत गिर रहे हैं, वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के कारोबार में भी 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

    अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के 2.5 अरब डॉलर (2,048 अरब रुपये ) कीमत के फॉलो-ऑन शेयर मंगलवार तक बिक्री में रखे गए हैं और इनमें सोमवार तक दो प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम अडाणी
    अडाणी समूह
    मुकेश अंबानी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    गौतम अडाणी

    5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतर सकता है अडाणी समूह, अंबानी से होगा आमना-सामना अडाणी समूह
    दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति NDTV
    दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई मुकेश अंबानी

    अडाणी समूह

    5G स्पेक्ट्रम में रिलायंस जियो को मिला सबसे बड़ा हिस्सा; बाकी कंपनियों ने कितना किया खर्च? भारती एयरटेल
    सेंसेक्स 478 अंक चढ़ा तो निफ्टी 17,100 अंक के ऊपर हुआ बंद बिटकॉइन
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,202 अंक तो निफ्टी 17,500 अंक हुआ पार शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,307 अंक तो निफ्टी 17,576 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    मुकेश अंबानी

    एंटीलिया केस: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को निलंबित किया, पहले भी हो चुका है निलंबन बॉम्बे हाई कोर्ट
    एंटीलिया केस: NIA के हाथ लगे कई अहम सुराग, वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार बरामद मुंबई
    एंटीलिया केस: हीरेन को बेहोश कर पानी में फेंके जाने की संभावना, मिले सुराग मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों से भरी गाड़ी के मामले में कब-क्या हुआ? सचिन वाजे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025