NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कौन-सी थी रतन टाटा की कंपनी की पहली कार? जानिये कब और कैसे हुई शुरुआत 
    अगली खबर
    कौन-सी थी रतन टाटा की कंपनी की पहली कार? जानिये कब और कैसे हुई शुरुआत 
    टाटा मोटर्स ने पहली कार 1991 में पेश की थी

    कौन-सी थी रतन टाटा की कंपनी की पहली कार? जानिये कब और कैसे हुई शुरुआत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 10, 2024
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    टाटा मोटर्स आज देश ही नहीं दुनिया की दिग्गज कार निर्माताओं में से एक है और यह सफलता कंपनी के अध्यक्ष रहे रतन टाटा की मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

    ट्रक बनाने वाली टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) से टाटा मोटर्स बनने तक का सफर आसान नहीं था।

    हालांकि, करिश्माई बिजनेसमैन रतन टाटा ने 1991 में कंपनी की पहली कार पेश इसे साकार कर दिखाया।

    आइये जानते हैं टाटा मोटर्स का अब तक का सफर कैसा रहा।

    शुरुआत 

    कमर्शियल वाहन बनाने से हुई थी शुरुआत

    टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी की स्थापना 1945 में की गई थी और इसके बाद मर्सिडीज-बेंज के साथ मिलकर 1954 में पहला कॉमर्शियल वाहन और लॉरी लॉन्च की गई।

    1969 में दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी खत्म हो गई और 1986 में टाटा ने अपने दम पर पहला कमर्शियल वाहन टाटा 407 लॉन्च किया, जिसका नाम आज भी लोगों की जुबान पर है।

    इसके बाद वाहन निर्माता ने 1988 में अपना पहला पिकअप ट्रक 'टाटा मोबाइल' लॉन्च किया।

    पहली कार 

    यह थी कंपनी की पहली कार 

    कमर्शियल वाहनों के क्षेत्र में पैठ बनाने के बाद रतन टाटा ने स्वदेशी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से कार बनाने का विचार किया।

    साल 1991 में उन्होंने देश की पहली SUV टाटा सिएरा लॉन्च की, जो उस समय लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गई।

    यह देश की पहली 3 दरवाजे वाली ऑफ-रोड SUV थी, जिसमें इलेक्ट्रिक विंडो, एड्जस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, टेकोमीटर और ऑटो AC जैसे फीचर्स ने इसे लोकप्रिय बना दिया। इसे 2003 में बंद कर दिया गया।

    पहचान 

    इस कार ने दिलाई पहचान 

    1998 में आई 5-सीटर कार टाटा इंडिका ने कंपनी को घर-घर में पहचान दिलाई। इसे रतन टाटा ने खुद ड्राइव करके लॉन्च किया था और एक सप्ताह के भीतर करीब 1.15 लाख की बुकिंग मिली थी।

    इसके बाद से कंपनी के ICE पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक मॉडल जुड़ते गए।

    वर्तमान में सेडान में टिगोर, टियागो और अल्ट्रोज जैसी हैचबैक, माइक्रो SUV में टाटा पंच, कॉम्पैक्ट SUV में नेक्सन, कर्व और SUVs में सफारी और हैरियर बेचती है।

    इलेक्ट्रिक कार 

    यह थी पहली इलेक्ट्रिक कार 

    इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रतन टाटा ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन 2019 में लॉन्च किया।

    इसे 16.2kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया, जो एक बार चार्ज करने पर 142 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।

    वर्तमान में कंपनी के पास देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो है, जिसमें टिगोर के अलावा, टियागो, नेक्सन, पंच, कर्व EV जैसे मॉडल शामिल हैं।

    बिक्री 

    बिक्री में रहता है ऐसा प्रदर्शन 

    टाटा हर महीने औसतन 40,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचती है। 2023 में उसने 5.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं।

    इसके अलावा हर महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 4,000 से 5,000 के बीच रहती है। पिछले साल ही कंपनी ने 50 लाख कार उत्पादन का भी कीर्तिमान स्थापित किया है।

    भारतीय बाजार के अलावा कंपनी अफ्रीका, मध्य पूर्व, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गाड़ियों का निर्यात करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टाटा मोटर्स
    रतन टाटा
    टाटा सिएरा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    टाटा मोटर्स

    टाटा नेक्सन CNG में मिलेंगे 2 ट्रांसमिशन विकल्प, जानिए और क्या कुछ मिलेगा  टाटा नेक्सन
    टाटा कर्व ICE मॉडल डीलरशिप पर आया नजर, 2 सितंबर को होगा कीमत का ऐलान  लेटेस्ट कार
    सितंबर में लॉन्च होंगी टाटा कर्व से लेकर नई हुंडई अल्काजार, कितनी होगी संभावित कीमत?  ऑटोमोबाइल
    टाटा कर्व की कीमत का कल होगा ऐलान, जानिए कितनी हाेगी  टाटा कर्व

    रतन टाटा

    सोशल मीडिया पर उठी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, जानिये उनकी प्रतिक्रिया ट्विटर
    एयर इंडिया की हुई घर वापसी, टाटा संस ने 18,000 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा एयर इंडिया
    टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत मुंबई

    टाटा सिएरा

    इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में वापसी कर रही टाटा की सिएरा SUV, मिलेगा बहुत कुछ नया इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा सिएरा SUV इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में करेगी वापसी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा मोटर्स
    टाटा सिएरा थी देश की पहली तीन दरवाजे वाली ऑफ रोड SUV, जानिए कब हुई लॉन्च  टाटा मोटर्स
    टाटा मोटर्स करेगी अपने लाइनअप का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 मॉडल   टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025