NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा हुई लाइन तो नहीं देना होगा कोई टैक्स
    अगली खबर
    टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा हुई लाइन तो नहीं देना होगा कोई टैक्स

    टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा हुई लाइन तो नहीं देना होगा कोई टैक्स

    लेखन सोनाली सिंह
    May 27, 2021
    12:54 pm

    क्या है खबर?

    टोल टैक्स देने के बावजूद अगर आपको लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ रहा है तो ये खबर आपको राहत दे सकती है।

    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भरोसा दिलाया है कि टोल प्लाजा में अब यात्रियों को 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    साथ ही टोल प्लाजा पर वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन लगती है तो उनसे टोल टैक्स भी नहीं लिया जाएगा।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं ।

    जानकारी

    पीली लाइन से होगी दूरी की जानकारी

    NHAI ने नए नियम के तहत 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगने पर कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है।

    इसके लिए प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पीली लाइन का निशान लगाया जाएगा। अगर वाहनों की कतार इस पीली पट्टी के पार हो जाती है तो शुरुआती वाहन बगैर टोल टैक्स दिए बैरियर पार कर सकते है।

    साथ ही इस लाइन के बाहर लंबा इंतजार करने पर आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।

    जानकारी

    नए या चुने गये टोल प्लाजा में ही लागू है ये नियम

    NHAI के मुताबिक सभी 570 टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन सिस्टम लगाया जा चुका है और टोल प्लाजा की सभी टोल लेन पर फास्टैग के जरिए टैक्स पेमेंट हो रही है।

    इस नए नियम से प्लाजा पर जाम और वाहनों की लंबी कतार की शिकायतें भी कम होंगी।

    फिलहाल सरकार ने निर्माणाधीन या कुछ चुने गये टोल प्लाजा में ही नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद सभी टोल प्लाजा में इसे लागू किया जाएगा।

    टोल लेन

    छह से लेकर 12 लेन की हो सकती नई लेन

    NHAI ने अपने बयान में कहा कि देश में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर टोल कलेक्शन सिस्टम रखने के लिए एक नया डिजाइन तैयार करने पर जोर दिया गया है। "

    इसके लिए टोल लेन में एक घंटे में 400 वाहनों के गुजरने की क्षमता होगी। टोल प्लाजा पर गाड़ियों के दबाव के अनुसार टोल लेन की संख्या छह से लेकर 12 लेन तक हो सकती है।

    टोल आय

    सालाना 26851 करोड़ रुपये की होती है कमाई

    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) के मुताबिक मार्च 2020 तक देश में कुल 566 टोल प्लाजा हैं।

    अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक इन टोल प्लाजा से NHAI को करीब 26,851 करोड़ रुपये का टोल टैक्स मिला है।

    अगर हर महीने की बात की जाए तो टोल टैक्स से NHAI को 2,237 करोड़ रुपये प्रति महीने की कमाई हुुई है।

    इससे मिले पैसों का उपयोग सरकार देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गो की 2,084 परियोजनाओं पर कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सारा अली खान की 'मेट्रो... इन दिनों' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सारा अली खान
    #NewsBytesExplainer: क्या बांग्लादेश में दोबारा होगा तख्तापलट, मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच क्या विवाद है? बांग्लादेश
    रवीना टंडन दाे दशक बाद तमिल सिनेमा में लौटीं, विजय एंटनी की 'लॉयर' में जमाएंगी धाक रवीना टंडन

    भारत की खबरें

    महाराष्ट्र: डॉक्टर बन कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहा था फल विक्रेता, गिरफ्तार महाराष्ट्र
    एली लिली एंड कंपनी ने 'बारिसिटिनिब' की बिक्री के लिए तीन भारतीय कंपनियों से किया करार अमेरिका
    कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के लिए जानलेवा बन रहा 'ब्लैक फंगस' क्या है? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले महाराष्ट्र

    ऑटोमोबाइल

    पिछले महीने मारुति सुजुकी, टाटा और टोयोटा ने अपनी बिक्री में दर्ज की गिरावट मारुति सुजुकी
    अप्रैल में कम बिकी हुंडई और MG की कारें, बिक्री में आई गिरावट कोरोना वायरस
    अप्रिलिया SXR 125 बनाम सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट: कौन सा है महंगा, किसका इंजन दमदार? भारत की खबरें
    पिछले महीने मारुति सुजुकी ने की सबसे ज्यादा बिक्री, टॉप 10 में ये कंपनियां शामिल मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025