NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अगले महीने जापान के शोरूम्स में पहुंच जाएगी होंडा की मेड इन इंडिया बाइक CB350 RS
    अगली खबर
    अगले महीने जापान के शोरूम्स में पहुंच जाएगी होंडा की मेड इन इंडिया बाइक CB350 RS
    होंडा की मेड इन इंडिया बाइक CB350 RS

    अगले महीने जापान के शोरूम्स में पहुंच जाएगी होंडा की मेड इन इंडिया बाइक CB350 RS

    लेखन सोनाली सिंह
    Jun 24, 2021
    10:17 am

    क्या है खबर?

    होंडा की मेड इन इंडिया बाइक CB350 RS की जल्द ही जापान में डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

    होंडा की इस बाइक को जापानी बाजार में GB350 के रूप में पेश किया गया है।

    बता दें कि होंडा ने अपनी इस बाइक को साल की शुरुआत में जापान में पेश किया था और अब 15 जुलाई, 2021 तक यह शोरूम्स में पहुंचना शुरू हो जाएगी।

    तो आइए इस बाइक के बारे में जानते हैं।

    वेरिएंट्स

    जापान में होगी दो वेरिएंट्स में लॉन्च

    जानकारी के मुताबिक, होंडा GB350 को जापानी बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इन वेरिएंट्स के नाम होंडा GB350 स्टैंडर्ड और होंडा GB350 S वेरिएंट होंगे।

    S ट्रिम अपने स्टैंडर्ड रंग के बजाए दो नए रंगों- पर्ल डीप ग्रे और गनमेटल ब्लैक मैटेलिक के विकल्प में उपलब्ध होगा।

    वहीं, इसमें MRF जेपर्स टायर के बजाय प्रीमियम मेटजेलर टूरेंस नेक्स्ट टायर्स को भी शामिल किया गया है।

    डिजाइन

    बेजल हेडलाइट का किया गया है इस्तेमाल

    भारतीय मॉडल की तुलना में GB350 S का पिछला टायर मोटा रखा गया है। इसकी चौड़ाई 150mm है, जबकि स्टैंडर्ड GB350 में पिछले टायर की चौड़ाई 130mm है।

    S ट्रिम को एक अलग फुल LED वाली बेजल हेडलाइट दी गई है। S पर रियर सेट फुटपेग्स के साथ राइडिंग पोजीशन और निचला हैंडलबार भी थोड़ा अलग है।

    वहीं, स्टैंडर्ड GB350 पर आगे और पीछे के मडगार्ड मेटल के बजाय प्लास्टिक के दिए गए हैं।

    इंजन

    भारतीय बाइक के समान है इंजन क्षमता

    GB350 RS मॉडल के इंजन को भारतीय बाइक के समान ही रखा गया है।

    इसमें भी कंपनी ने 348.6cc की क्षमता वाले एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 20.78bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इसके अलावा यह 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

    इस बाइक के फ्रंट में 310mm का डिस्क और पिछले हिस्से में 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

    फीचर्स

    कई फीचर्स से है लैस

    फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में कंपनी ने सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एनालॉग और छोटा डिजिटल डिस्प्ले दिया है।

    इसके साथ ही अन्य फीचर्स जैसे ABS, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इको इंडिकेटर, रियल टाइम माइलेज, औसत माइलेज, गियर पोजिशन इंडीकेटर जैसी सुविधाएं शामिल की गई है।

    इसके अलावा इस बाइक में स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी दिया है, जिसे एक ऐप के द्वारा चलाया जा सकता है।

    जानकारी

    होंडा ड्रीम नेटवर्क से होगी बिक्री

    जापान में होंडा अपने 'होंडा ड्रीम नेटवर्क' के जरिए GB350 के दोनों ट्रिम्स को रीटेल करेगी।

    जापान के बाद इस मेड-इन-इंडिया रेट्रो क्रूजर को एशिया-प्रशांत और यूरोप के बाकी हिस्सों सहित अन्य प्रमुख मोटरसाइकिल बाजारों में भी निर्यात किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी मे इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है।

    इस बीच होंडा देश में ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम मोटरसाइकिल पेश करने की तैयारी रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    ऑटोमोबाइल
    होंडा मोटर कंपनी

    ताज़ा खबरें

    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट

    जापान

    चांद पर ले जाने के लिए महबूबा की तलाश कर रहा है यह अरबपति अंतरिक्ष यात्री
    क्या है चीन में फैल रहा कोरोना वायरस और ये कितना खतरनाक है? दक्षिण कोरिया
    JNU को अपने 82 छात्रों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी ही नहीं राजस्थान
    कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, चीन के एक पूरे शहर को किया गया बंद चीन समाचार

    ऑटोमोबाइल

    खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक कार तो इन बातों को रखें खास ख्याल इलेक्ट्रिक वाहन
    ग्राहकों का इंतजार हुआ खत्म, भारतीय शोरूम में उपलब्ध हुई ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक SUV भारत की खबरें
    हुंडई क्रेटा ने हासिल की नई कामयाबी, लॉन्चिंग के बाद बिकी छह लाख से अधिक यूनिट्स हुंडई की कारें
    नेक्स्ट जनरेशन ऑल्टो की लॉन्चिंग डेट बढ़ी, अब 2022 तक बाजार में आने की उम्मीद मारुति सुजुकी

    होंडा मोटर कंपनी

    होंडा X-ब्लेड बाइक पर मिल रहा शानदार कैशबैक, जानिए ऑफर और कीमत ऑटोमोबाइल
    होंडा यूनिकॉर्न पर मिल रहा 3,500 रुपये तक का कैशबैक, जानिए पूरा ऑफर भारत की खबरें
    होंडा दे रही अपनी कारों पर शानदार छूट, मौका चूकने से पहले जानें पूरा ऑफर ऑटोमोबाइल
    होंडा लिवो पर मिल रही 3,500 रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं ऑफर का लाभ ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025