NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा अल्ट्रोज बनाम महिंद्रा XUV300: दोनों को सुरक्षा के लिए मिली पांच स्टार रेटिंग
    अगली खबर
    टाटा अल्ट्रोज बनाम महिंद्रा XUV300: दोनों को सुरक्षा के लिए मिली पांच स्टार रेटिंग

    टाटा अल्ट्रोज बनाम महिंद्रा XUV300: दोनों को सुरक्षा के लिए मिली पांच स्टार रेटिंग

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 01, 2021
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    नई कार खरीदते समय ग्राहक उसमें दिए गए सेफ्टी फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं, जो दुर्घटना के समय यात्रियों को सुरक्षित रखते हैं।

    भारतीय बाजार में कई कारें अच्छे सेफ्टी फीचर्स के साथ हैं। वहीं, टाटा की अल्ट्रोज और महिंद्रा की XUV300 को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (GNCAP) में सुरक्षा के लिए पांच स्टार रेटिंग दी गई है।

    अगर ग्राहक इन दोनों में से बेहतर विकल्प को चुनना चाहते हैं तो यहां से सारे फीचर्स जानें।

    जानकारी

    कैसा है डिजाइन?

    महिंद्रा XUV300, टाटा अल्ट्रोज की तुलना में अधिक लंबी और चौड़ी होती है।

    XUV300 की लम्बाई 3,995mm और चौड़ाई 1,821mm है। वहीं, टाटा अल्ट्रोज की लम्बाई 3,990mm और चोड़ाई 1,755mm है।

    इसके साथ ही महिंद्रा XUV300 का व्हीलबेस भी टाटा अल्ट्रोज से अधिक 2,600mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है।

    वहीं, टाटा अल्ट्रोज का व्हीलबेस 2,501mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है।

    बता दें कि दोनों ही कारों को बेहद शानदार लुक दिया गया है।

    केबिन्स

    कैसे हैं केबिन्स?

    एक्सटीरियर के अलावा इन दोनों कारों का इंटीरियर भी काफी शानदार है। दोनों कारों में अधिक स्पेस के साथ बड़ा केबिन दिया गया है।

    इसके साथ ही ये कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ टचस्क्रीन कंसोल से लैस हैं।

    इसके अलावा इनके केबिन में रियर व्यू कैमरा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एयर कंडीशनर वेंट लगाए गए हैं।

    हालांकि, XUV300 में सनरूफ का फीचर भी दिया गया है, जबकि अल्ट्रोज केवल सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

    XUV300 और अल्ट्रोज दोनों के पास स्टेबल बॉडीशेल है। इसके अलावा इनमें सभी स्टैंटर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग्स दिए गए हैं।

    GNCAP में हुए क्रेश टेस्ट में इन दोनों कारों ने एडल्ट सेफ्टी के साथ-साथ चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स के लिए अच्छी रेटिंग प्राप्त की है।

    जानकारी के लिए बता दें कि इस टेस्ट में सुरक्षा के लिए पांच रेटिंग प्राप्त करने वाली महिंद्रा XUV300 दूसरी SUV और टाटा अल्ट्रोज पहली हैचबैक कार है।

    इंजन्स

    दोनों कारों में मिलते हैं कई इंजन ऑप्शन्स

    टाटा की अल्ट्रोज में दो पेट्रोल इंजन्स और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।

    वहीं, XUV300 में टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। ये इंजन्स पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ आते हैं।

    बता दें कि महिंद्रा XUV300 के इंजन्स टाटा अल्ट्रोज की अपेक्षा अधिक पावर के साथ अधिक टॉर्क देने में सक्षम है।

    इस कारण महिंद्रा XUV300 का ड्राइविंग अनुभव अल्ट्रोज की अपेक्षा बेहतर है।

    कीमतें

    क्या है कीमतें?

    अगर दोनों की कीमतों के बीच तुलना की जाए तो टाटा अल्ट्रोज महिंद्रा XUV300 की अपेक्षा काफी सस्ती है।

    टाटा अल्ट्रोज की शुरुआत कीमत 5.69 लाख रुपये है। वहीं, महिंद्रा XUV300 की शुरुआती कीमत 7.95 लाख रुपये है।

    जो ग्राहक कम पैसे में एक अच्छी फैमिली कार लेना चाहते हैं, उनके लिए टाटा अल्ट्रोज अच्छा ऑप्शन है। वहीं, जो अधिक फीचर्स वाली महंगी कार लेने के इच्छुक हैं, वे महिंद्रा XUV खरीद सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारें
    टाटा अल्ट्रोज

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को उन्नत कर रहा, चीन और तुर्की से ले रहा मदद- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    कुत्ते के साथ कैसे करें कार में सुरक्षित ड्राइविंग, अपनाएं ये तरीके  कार
    GT बनाम CSK: डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने GT के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  डेवोन कॉनवे

    ऑटोमोबाइल

    बजाज CT100 से लेकर पल्सर 150 तक, ये हैं बजाज की सबसे सस्ती बाइक्स बजाज
    भारत में दूसरी तिमाही में इंडियन मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी तीन नई बाइक्स ऑटो
    भारत में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 180 नेकेड रोडस्टर, जानिये कीमत और फीचर्स बजाज
    ये हैं हीरो की सबसे सस्ती बाइक्स, HF डीलक्स समेत लिस्ट में कई नाम शामिल ऑटो

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा ने लॉन्च किया TUV300 का फेसलिफ्ट वेरिएंट, जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑटोमोबाइल
    ऑटो एक्सपो 2020 की शुरुआत, इन गाड़ियों से हटेगा पर्दा नोएडा
    लॉकडाउन की पाबंदियां हटने के बाद मई में सबसे ज्यादा बिकी यह गाड़ी मारुति सुजुकी
    ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, महिंद्रा XUV300 है पहले नंबर पर ऑटोमोबाइल

    टाटा अल्ट्रोज

    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई टाटा अल्ट्रोज, 24 घंटों में किया 1,603km का सफर ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025