NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई टाटा अल्ट्रोज, 24 घंटों में किया 1,603km का सफर
    अगली खबर
    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई टाटा अल्ट्रोज, 24 घंटों में किया 1,603km का सफर

    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई टाटा अल्ट्रोज, 24 घंटों में किया 1,603km का सफर

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 18, 2021
    07:58 am

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।

    टाटा अल्ट्रोज ने महज 24 घंटों में 1,603 किलोमीटर की दूरी तय की है। अभी तक किसी पैसेंजर वाहन ने 24 घंटे में इतनी किलोमीटर का सफर नहीं तय किया है।

    इस कारण इसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

    कार ने यह सफर 15 को शुरू कर 16 दिसंबर को पूरा किया था।

    जानकारी

    सफर के दौरान नहीं आई कोई समस्या

    पूणे के रहने वाले देवजीत साह ने 15 दिसंबर को यह सफर सतारा से शुरू किया। उसके बाद वह सितारा से बेंगलुरु गए और फिर वापस पुणे आए।

    इस बीच उन्होंने 24 घंटे में टाटा अल्ट्रोज के साथ 1,603 किलोमीटर का सफर पूरा किया। इस लंबे सफर के दौरान कार में कोई मैकेनिकल समस्या नहीं आई।

    बता दें टाटा अल्ट्रोज का जनवरी, 2020 में लॉन्च किया गया था। लगभग एक साल के भीतर ही इसने यह रिकॉर्ड कायम किया है।

    कार

    क्या है कार की खूबियां?

    कार के दमदार इंजन और अन्य खबूियों के कारण इसने यह सफर आसानी से तय कर लिया।

    यदि कार की खूबियों की बात करें तो टाटा अल्ट्रोज का 2,501mm का व्हीलबेस और 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।

    साथ ही कार ट्यूबलेस और रेडियल एलॉय व्हील्स के साथ आती है।

    इस कार में रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वॉशर और डिफॉगर के साथ पावर विंडोज भी दिया गया है।

    केबिन

    कैसा है केबिन?

    बेहतर लाइटिंग के लिए इसमें DRLs और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे लाइटिंग फीचर्स की सुविधा मौजूद है।

    अल्ट्रोज के केबिन में लंबाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ-साथ मल्टी फंक्शन पावर लेदर स्टीयरिंग व्हील लगा है।

    टाटा की इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

    साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन

    दो इंजन ऑप्शन्स में आती है कार

    अल्ट्रोज कार में एक डीजल इंजन और एक पेट्रोल इंजन दिया है।

    पेट्रोल इंजन 1,199cc का BS6 मानकों को पूरा करने वाला और 1,497cc का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि पांच स्पीड गियर बॉक्स और FWD सिस्टम के साथ आता है।

    डीजल इंजन 1250-3000rpm पर 200Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। वहीं, 4000rpm पर 88.77bhp की अधिकतम पावर देता है।

    इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 37 लीटर है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए मिलते हैं ये फीचर्स

    अल्ट्रोज कार में पार्किंग सेंसर के साथ ही पावर डोर लॉक्स और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ एंटी थेफ्ट डिवाइस और अलार्म भी लगा हुआ है।

    यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार में ड्राइवर एयरबैग और पैसेंजर एयरबैग दिए गए हैं।

    इसके साथ ही इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है।

    इसकी कीमत 5.69-9.45 लाख रुपये (नई दिल्ली एक्स शोरूम) के बीच में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    ऑटोमोबाइल

    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा रेंज रोवर
    हुंडई की कारों पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट, सीमित समय के लिए है ऑफर होंडा
    लॉन्च हुई MG की इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 419 किलोमीटर इलेक्ट्रिक वाहन
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई फॉक्सवैगन SUV टिगुआन (फेसलिफ्ट), मिलेंगे ये फीचर्स फॉक्सवैगन की कारें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025