NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / चीन की BYD ने दर्ज किया EV बिक्री में जबरदस्त उछाल, पहुंची टेस्ला के करीब
    अगली खबर
    चीन की BYD ने दर्ज किया EV बिक्री में जबरदस्त उछाल, पहुंची टेस्ला के करीब
    चीन की BYD ने दर्ज की EV बिक्री में जबरदस्त उछाल

    चीन की BYD ने दर्ज किया EV बिक्री में जबरदस्त उछाल, पहुंची टेस्ला के करीब

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 02, 2025
    01:05 pm

    क्या है खबर?

    चीन की कंपनी BYD ने 2024 में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिक्री में जबरदस्त बढ़त दर्ज की, जिससे यह एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के करीब पहुंच गई है।

    दिसंबर में कंपनी ने करीब 2.07 लाख EV बेचे, जिससे वार्षिक आंकड़ा 17.6 लाख हो गया। यह उछाल चीन में ग्राहकों को दी गई सब्सिडी और छूट के कारण संभव हुआ।

    BYD की कुल वाहन बिक्री में 41 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि हुई, जिसमें हाइब्रिड कारों का बड़ा योगदान रहा है।

    राजस्व

    राजस्व में BYD ने टेस्ला को पछाड़ा

    2024 की तीसरी तिमाही में BYD का राजस्व पहली बार टेस्ला से अधिक हो गया।

    कंपनी ने 200 अरब युआन (लगभग 2,300 अरब रुपये) का राजस्व अर्जित किया, जो टेस्ला के 25.2 अरब डॉलर (लगभग 2,100 अरब रुपये) से अधिक था।

    हालांकि, टेस्ला ने अब भी EV बिक्री में बढ़त बनाए रखी। चीन में 90 प्रतिशत बिक्री ने BYD को वोक्सवैगन और टोयोटा जैसे ब्रांडों पर बढ़त दिलाई है। यह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है।

    बाधाएं

    अंतरराष्ट्रीय विस्तार में बाधाएं

    BYD अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार कर रही है, लेकिन उसे कई मुश्किलें भी झेलनी पड़ रही हैं। यूरोपीय संघ (EU) ने चीनी EV पर 45.3 प्रतिशत टैरिफ लगाए और अमेरिका में 100 प्रतिशत शुल्क पहले से ही लागू है।

    इसके बावजूद, उभरते बाजारों में BYD की स्थिति मजबूत हो रही है। ब्राजील में BYD को अपनी निर्माण योजना रोकनी पड़ी, क्योंकि श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा। कंपनी ने तुरंत कार्रवाई कर संबंधित फर्म से संबंध समाप्त कर दिया।

    चुनौतियां 

    प्रतिस्पर्धा और उद्योग की चुनौतियां 

    BYD की सफलता ने वैश्विक कार निर्माताओं को नई रणनीतियां अपनाने पर मजबूर किया। चीनी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए होंडा और निसान विलय करने वाली हैं।

    वोक्सवैगन को लागत कम करने के लिए प्लांट बंद करने की संभावना पर विचार करना पड़ा, जबकि स्टेलेंटिस के CEO के इस्तीफे ने उद्योग में अनिश्चितता बढ़ाई।

    इसके विपरीत, BYD अपनी तकनीकी क्षमताओं और ग्राहकों को लुभाने वाली नीतियों के बल पर टेस्ला जैसी कंपनियों को चुनौती दे रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेस्ला
    BYD
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    टेस्ला

    तालाब में डूबी टेस्ला मॉडल X कार, शिपिंग कंपनी की CEO की मौत  इलेक्ट्रिक कार
    टेस्ला इस साल के अंत तक भारत में कर सकती है एंट्री, मिला यह संकेत  एलन मस्क
    टेस्ला 8 अगस्त को पेश करेगी रोबोटैक्सी, मस्क ने किया ऐलान एलन मस्क
    एलन मस्क बोले- अगले 1-2 सालों में इंसानों को पीछे छोड़ देगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    BYD

    BYD ने उतारा डॉल्फिन का 2024 मॉडल, नए फीचर जोड़ने के साथ कीमत घटाई  लेटेस्ट कार
    BYD ने प्रदर्शित की पानी पर तैरने वाली लग्जरी SUV, जानिए इसकी खासियत  लैंड रोवर डिफेंडर
    मार्च में BYD सेल से लेकर हुंडई क्रेटा N-लाइन देंगी दस्तक, 5 गाड़ियां होंगी लॉन्च  मारुति सुजुकी
    BYD सील के लॉन्च से पहले सामने आए वेरिएंट और रंग विकल्प, जानिए इसके फीचर  लेटेस्ट कार

    इलेक्ट्रिक वाहन

    ओला इलेक्ट्रिक इस साल लॉन्च करेगी अपना इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, मिल सकते हैं ये फीचर्स ओला इलेक्ट्रिक
    विश्व EV दिवस: इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जा सकती है 20 लाख के पार इलेक्ट्रिक कार
    इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए अब तक कितने बिके  उत्तर प्रदेश
    फिर आगे बढ़ेगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम, केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा? केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025