NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दिल्ली में प्रति 1,000 लोगों पर 643 वाहन, 95 प्रतिशत निजी
    ऑटो

    दिल्ली में प्रति 1,000 लोगों पर 643 वाहन, 95 प्रतिशत निजी

    दिल्ली में प्रति 1,000 लोगों पर 643 वाहन, 95 प्रतिशत निजी
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 10, 2021, 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में प्रति 1,000 लोगों पर 643 वाहन, 95 प्रतिशत निजी

    दिल्ली में वाहनों की खूब बिक्री होती है। हाल ही में जारी दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। 2015-16 के बाद पहली बार इस बार वाहनों की वृद्धि दर में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में प्रति 1,000 लोगों पर 634 वाहन हैं। यह संख्या 2005-06 में 317 वाहनों से दोगुनी है। बता दें रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के हालिया बजट सेशन के दौरान पेश की गई है।

    दिल्ली में 31 मार्च, 2020 तक थे इतने करोड़ वाहन

    आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 31 मार्च, 2020 तक 1.18 करोड़ वाहन थे। कुल पंजीकृत वाहनों में लगभग 28 प्रतिशत कारें और जीप और लगभग 67 प्रतिशत दोपहिया वाहन हैं। वहीं, निजी वाहनों का आंकड़ा 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कार और जीप की कुल खरीद में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, इसके बावजूद कुल वाहनों में इनका प्रतिशत घटा है।

    कुल इतनी महिलाओं में 2019-20 में किया सफर

    रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में औसतन 33.31 लाख यात्रियों ने DTC बसों में यात्रा की, जबकि 17.71 लाख यात्रियों ने यात्रा के लिए क्लस्टर बसों का उपयोग किया है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना औसतन 50.64 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इसके अलावा 2019-20 में कुल 19.32 लाख महिलाओं ने यात्रा की है, जिसमें 10.58 लाख महिलाओं ने DTC बसों और 8.74 लाख ने क्लस्टर बसों का उपयोग किया। DTC और क्लस्टर बसों में महिलाएं फ्री में यात्रा कर रही हैं।

    दिल्ली है निजी वाहनों का हब

    साथ ही जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली निजी वाहनों का हब बनी हुई है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली में पंजीकृत वाहनों और सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या में काफी अंतर है क्योंकि NCR मे पंजीकृत वाहन दिल्ली और दिल्ली में पंजीकृत वाहन NCR में चलते हैं। इस कारण परिवहन विभाग दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की वास्तविक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

    अलग-अलग वाहनों की संख्या

    जानकारी के लिए बता दें कि लाखों वाहन रोजाना अन्य राज्यों से दिल्ली में आते हैं। सड़कों पर भीड़, वाहनों से होने वाला प्रदूषण और उच्च ईंधन की मांग का प्रमुख कारण यह भी है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019-20 में दिल्ली में 79,59,753 दोपहिया वाहन, 33,11,579 कारें और जीप, 1,14,891 ऑटो, 1,22,476 टैक्सी, 2,287 एंबुलेंस, 33,302 बसें, 85,477 दूसरे यात्री वाहन के साथ-साथ 2,63,112 ट्रैक्टर और अन्य वाहन थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली

    2048 ओलंपिक के आयोजन के लिए बोली लगाएगी दिल्ली- सिसोदिया मनीष सिसोदिया
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली बजट: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, 500 जगहों पर लहराएगा तिरंगा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देने होंगे कम पैसे, बिजली दरों में कटौती इलेक्ट्रिक वाहन

    मनीष सिसोदिया

    फिर आमने-सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, सिसोदिया बोले- पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है भाजपा दिल्ली
    बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक दिल्ली
    कोरोना ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी भी वैक्सीनेशन अभियान में फ्रंटलाइन कार्यकर्ता माने जाएंगे- सिसोदिया अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: घट सकती है शराब पीने की कानूनी उम्र, ड्राई डे भी कम करने का सुझाव दिल्ली

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023