Page Loader
पिछले महीने ये MPVs बनी ग्राहकों की पसंद, मारुति सुजुकी अर्टिगा टॉप पर

पिछले महीने ये MPVs बनी ग्राहकों की पसंद, मारुति सुजुकी अर्टिगा टॉप पर

Mar 09, 2021
10:30 pm

क्या है खबर?

पिछला महीना ऑटो सेक्टर के लिए शानदार रहा है। फरवरी, 2020 की अपेक्षा इस साल फरवरी में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ज्यादातर ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा दर्ज किया है। वहीं, मल्टी पर्पज व्हीकल (MPVs) सेगमेंट में भी इस साल पिछले साल फरवरी की अपेक्षा 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नीचे फरवरी, 2021 में बिकने वाली सबसे ज्यादा MPVs के बारे में बताया गया है।

बिक्री

पहले और दूसरे नंबर हैं ये कारें

फरवरी, 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPVs की लिस्ट में पहला नाम मारुति सुजुुकी सुजुकी की अर्टिगा का है। फरवरी, 2021 में इसकी 9,774 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि, यह फरवरी, 2020 में हुई 11,782 यूनिट्स की बिक्री से 17 प्रतिशत कम है। वहीं, दूसरे नंबर पर टोयोटा की लोकप्रिय कार इनोवा है। पिछले महीने इसकी बिक्री में फरवरी, 2020 की अपेक्षा 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी, 2021 में कुल 6,081 इनोवा बिकी हैं।

बिक्री

तीसरे और चैथे नंबर पर हैं महिंद्रा और रेनो की कारें

अब इस लिस्ट में अगला नाम महिंद्रा बोलेरो का है। पिछले महीने इसकी फरवरी, 2020 से 19 प्रतिशत अधिक 4,843 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी महीने में कुल 4,067 बोलेरो बिकी थी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा रेना ट्राइबर की बिक्री में 10.16 प्रतिशत की कमी आई है। इसके बावजूद वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। फरवरी, 2021 में इसकी 3,553 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 3,955 यूनिट्स बिकी थी।

बिक्री

ये कारें है पांचवें और छठे नंबर पर

पिछले महीने कुल 3,020 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति सुजुकी XL6 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। हालांकि, इसकी बिक्री में फरवरी, 2020 की अपेक्षा 22.2 प्रतिशत की कमी आई है। फरवरी, 2020 में कुल 3,886 कारों की बिक्री हुई थी। वहीं, पिछले महीने किआ कार्निवल की बिक्री में भी पिछले साल इसी महीने की अपेक्षा 75.3 प्रतिशत की कमी आई है। फरवरी, 2021 में इसकी कुल 400 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

बिक्री

अगले नंबर पर हैं ये कारें

लिस्ट में सातवां नंबर महिंद्रा मराजो का है। फरवरी, 2021 में कुल 120 महिंद्रा मराजो बिकी हैं, जो फरवरी, 2020 में बिकी 1,236 यूनिट्स से 90.2 प्रितशत कम है। आठवें स्थान पर रही डैटसन गो प्लस की फरवरी, 2021 में कुल 72 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी बिक्री में पिछले साल फरवरी के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा नौवां नंबर टोयोटा वेलफायर का है। इसकी फरवरी, 2020 की अपेक्षा 19 प्रतिशत कम 34 युनिट्स बिकी हैं।