NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / तालिबान का नया कानून; महिलाओं का ऊंची आवाज में बोलना-गाना बंद, पूरा शरीर ढकना होगा
    अगली खबर
    तालिबान का नया कानून; महिलाओं का ऊंची आवाज में बोलना-गाना बंद, पूरा शरीर ढकना होगा
    तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के तेज आवाज में बात करने पर प्रतिबंध लगाया (तस्वीर: पिक्सल)

    तालिबान का नया कानून; महिलाओं का ऊंची आवाज में बोलना-गाना बंद, पूरा शरीर ढकना होगा

    लेखन गजेंद्र
    Oct 30, 2024
    02:24 pm

    क्या है खबर?

    अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने अच्छे आचरण के प्रचार और बुराई की रोकथाम के लिए एक नया फरमान जारी किया है।

    सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम मंत्रालय ने 21 अगस्त को यह कानून जारी किया, जिसके अंतर्गत महिलाओं को अपने शरीर और चेहरे को पूरी तरह से ढकना होगा।

    साथ ही उन्हें ऊंची आवाज में बोलने, गाने और नमाज पढ़ने से रोका गया है। उनकी आवाज परिवार के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं सुन सकता।

    कानून

    तेज आवाज में कुरान पढ़ने पर भी रोक

    तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा अनुमोदित कानून के मुताबिक, गैर-पुरुषों के लिए गैर-महिलाओं के शरीर या चेहरे को देखना हराम है। इसी तरह गैर-महिलाओं के लिए गैर-पुरुषों को देखना हराम है।

    सदाचार प्रचार और बुराई की रोकथाम मंत्रालय के मंत्री मोहम्मद खालिद हनफी ने बताया कि महिलाओं को अन्य महिलाओं के आसपास होने पर तेज आवाज में कुरान पढ़ने से बचना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को तकबीर या अजान की अनुमति नहीं, तो वे गीत नहीं गा सकती।

    रोक

    नैतिकता पुलिस करेगी कार्रवाई

    मंत्री ने बताया कि कानून के उल्लंघन पर तालिबान की नैतिकता पुलिस सजा देगी, जिनके पास आरोपियों को 3 दिन तक हिरासत में रखने का अधिकार है।

    नैतिकता पुलिस इस बात का भी ध्यान रखेगी कि महिलाएं सार्वजनिक तौर पर किसी से बात न करें और उनका पूरा शरीर अच्छी तरह ढका हो।

    अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नवीनतम आदेश का दायरा कितना व्यापक होगा और इसके लिए अधिकतम सजा क्या निर्धारित की गई है।

    सत्ता

    2021 में सत्ता संभालने के बाद कई कड़े कानून लागू

    अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद तालिबान ने महिलाओं और पुरुषों को लेकर कई कड़े कानून लागू किए हैं।

    तालिबानी शासन ने महिलाओं के स्कूल जाने और कई पोशाक पर प्रतिबंध लगाकर हिजाब को अनिवार्य किया है, जबकि पुरुषों के लिए गले में पहनने वाली 'टाई' पर रोक है।

    तालिबान में पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने को कहा गया है। नैतिकता पुलिस मस्जिदों में जाकर उन लोगों की जांच कर रही है जिन्होंने दाढ़ी नहीं बढ़ाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तालिबान
    अफगानिस्तान
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    तालिबान

    तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग पाकिस्तान समाचार
    तालिबान ने भारत आ रहे 60 सिखों को गुरु ग्रंथ साहिब लाने से रोका अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: काबुल में चीनी कारोबारियों के बीच चर्चित होटल में धमाका और गोलीबारी काबुल
    काबुल होटल हमला: तीन हमलावर ढेर, आतंकी संगठन IS ने ली हमले की जिम्मेदारी अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों को कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई की मंजूरी दी तालिबान
    अफगानिस्तान: तालिबान के विदेश मंत्रालय के बाहर बम धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका तालिबान
    अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मुरसल नबीजादा और उनके अंगरक्षक की गोली मारकर हत्या तालिबान
    अफगानिस्तान: तालिबान ने चोरी के आरोप में 4 के सरेआम हाथ काटे, 9 को कोड़े लगाए तालिबान

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    असम: समूह ने नेपाल की महिला पर्यटक को कैब से बाहर खींचा, उत्पीड़न और बदसलूकी की असम
    हरियाणा: रोहतक में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला कैदी से गैंगरेप, पुलिस वैन में हुई वारदात हरियाणा
    प्रज्वल रेवन्ना मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िताओं ने घर छोड़े, पति उठा रहे सवाल कर्नाटक
    महाराष्ट्र: पालघर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी को फंसाया, 2 युवकों ने किया दुष्कर्म महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025