NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मेक्सिको चुनाव: देश को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति, जानें क्यों है अहम
    अगली खबर
    मेक्सिको चुनाव: देश को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति, जानें क्यों है अहम
    मेक्सिको में 2 जून को आम चुनाव होना है

    मेक्सिको चुनाव: देश को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति, जानें क्यों है अहम

    लेखन आबिद खान
    May 29, 2024
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    मेक्सिको में 2 जून को चुनाव होना है। इन चुनावों को कई नजरिए से अहम माना जा रहा है।

    सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए 2 महिलाएं मैदान में हैं। इससे ये तय हो गया है कि मेक्सिको को चुनाव के बाद पहली महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही हैं।

    इसके अलावा मतदाताओं और सीटों की संख्या के लिहाज से ये अब तक का सबसे बड़ा चुनाव है।

    आइए चुनाव से जुड़ी सभी बातें जानते हैं।

    राष्ट्रपति 

    देश को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति

    चुनावों में मैक्सिकन सत्तारूढ़ दल ने क्लाउडिया शीनबाम को राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। वहीं, जोचिटल गैल्वेज मुख्य विपक्षी दावेदार के रूप में नामित हुई हैं।

    शीनबाम मेक्सिको सिटी की पूर्व महापौर रही चुकी हैं और उन्हें वर्तमान राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का समर्थन प्राप्त है।

    दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन की उम्मीदवार गैल्वेज एक तकनीक उद्यमी हैं और उन्हें वर्तमान राष्ट्रपति का कड़ा आलोचक माना जाता है।

    चुनाव

    देश के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव

    2 जून को होने वाला चुनाव मेक्सिको के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा। मतदाता नया राष्ट्रपति, चैंबर ऑफ डेप्युटी के 500 सदस्य, 128 सांसद, 9 राज्यपाल और हजारों स्थानीय सरकारी पदों का चुनाव करेंगे। मतदाता देश भर में 20,000 से अधिक पदों के लिए मतदान करेंगे।

    यह 2018 में पिछले आम चुनावों के दौरान लड़े गए पदों की संख्या से 6 गुना ज्यादा है। मेक्सिको का राष्ट्रपति का कार्यकाल अधिकतम 6 साल का होता है।

    हिंसा

    भारी हिंसा के बीच हो रहे चुनाव

    मेक्सिको के चुनावी अभियान को हालिया इतिहास का सबसे हिंसक चुनावी अभियान कहा जा रहा है।

    ड्रग माफियाओं और आपराधिक समूहों ने लगातार कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है। सितंबर, 2023 से मई, 2024 के बीच अनुमानित 34 संभावित उम्मीदवार मारे गए हैं।

    अप्रैल में उत्तरी राज्य तमुलिपास में महापौर पद के 2 उम्मीदवार मृत पाए गए थे। 17 मई को दक्षिणी राज्य चियापास में बंदूकधारियों ने एक राजनीतिक रैली में 6 लोगों की हत्या कर दी थी।

    वोट

    कैसे वोट डालते हैं मतदाता?

    देश की चुनाव निगरानी संस्था, इंस्टीट्यूटो नेशनल इलेक्टोरल (INE) के अनुसार, मेक्सिकों के नागरिक देशभर में 1.70 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी है।

    मेक्सिको दुनिया की सबसे बड़ी प्रवासी आबादी वाले देशों में से एक है। यहां के 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग विदेशों में रहते हैं। बाहर रहने वाले पंजीकृत मतदाता भी ऑनलाइन, डाक के माध्यम से या मैक्सिकन वाणिज्य दूतावास में व्यक्तिगत रूप से मतदान कर सकते हैं।

    आगे

    राष्ट्रपति पद की दौड़ में कौन आगे है?

    अधिकांश सर्वेक्षणों में शीनबाम को गैल्वेज पर 20 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ दिखाया गया है। शीनबाम का लक्ष्य सरकार की मौजूदा सामाजिक कल्याण नीतियों को जारी रखना है, जिनमें छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और किसानों के लिए सब्सिडी शामिल है।

    हालांकि, उनके लिए ऊर्जा, खनन, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ड्रग माफियाओं जैसे मुद्दों पर कई चुनौतियां भी हैं। अगले राष्ट्रपति को आर्थिक मोर्चे पर भी कई चुनौतियों का सामना करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेक्सिको
    चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मेक्सिको

    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल अजब-गजब खबरें
    मेक्सिकोः रविवार से लापता प्राइवेट जेट का मलबा मिला, 14 लोगों की मौत रूस समाचार
    काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी उत्तर कोरिया
    जनता से किए वादे पूरे न कर पाने पर महिलाओं के कपड़े पहनकर घूमा मेयर अजब-गजब खबरें

    चुनाव

    चुनाव आयोग की हाई कोर्ट से गुहार- मीडिया को मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से रोका जाए तमिलनाडु
    मतगणना: चुनाव आयोग ने दिए बढ़त पर जश्न मनाने वालों पर FIR दर्ज करने के आदेश पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम सीट से हारने के बाद भी किस तरह से मुख्यमंत्री बनेंगी ममता बनर्जी? पश्चिम बंगाल
    CWC की बैठक में सोनिया गांधी जताई हार पर चिंता, कहा- पार्टी में सुधार की जरूरत सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025