NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सीरिया में 50 साल तक सत्ता पर कैसे काबिज रहा असद परिवार? जानें पूरी कहानी 
    अगली खबर
    सीरिया में 50 साल तक सत्ता पर कैसे काबिज रहा असद परिवार? जानें पूरी कहानी 
    असद परिवार के सदस्य, तस्वीर में बशर अल असद बाएं से दूसरे हैं

    सीरिया में 50 साल तक सत्ता पर कैसे काबिज रहा असद परिवार? जानें पूरी कहानी 

    लेखन आबिद खान
    Dec 08, 2024
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    सीरिया में लगभग तख्तापलट हो चुका है। राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग चुके हैं। सेना ने भी असद के देश छोड़ने की पुष्टि कर दी है।

    विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ सीरिया में असद शासन का अंत हो गया है। उनका परिवार पिछले 5 दशकों से देश की सत्ता पर काबिज था।

    आइए आज असद परिवार की कहानी जानते हैं।

    शुरुआत

    1970 में सत्ता में आया था असद परिवार

    सीरिया 1946 में आजाद हुआ था। इसके बाद से कई बार तख्तापलट हुआ और सैन्य और राजनीतिक शक्तियों के बीच तनातनी चलती रही।

    1967 में सीरिया और इजरायल के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें इजरायल ने सीरिया के गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया। इससे राजनीतिक और सैन्य वर्ग के बीच टकराव बढ़ा और 1970 में एक और तख्तापलट हुआ, जिसके बाद हाफिज अल-असद सत्ता में आए।

    1971 में वे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति बने।

    शासन

    कैसा था हाफिज अल-असद का शासन? 

    हाफिज को आधुनिक सीरिया के वास्तुकार माना जाता है। सत्ता संभालने के बाद हाफिज ने राजनीतिक संरचनाओं को फिर से खड़ा किया और संसद जैसी संस्थाओं को दोबारा स्थापित किया।

    इस दौरान सीरिया एक राष्ट्रपति गणराज्य के रूप में उभरा।

    हालांकि, हाफिज ने सत्ता के लिए सीरिया के जातीय, धार्मिक और राजनीतिक विभाजन का खूब फायदा उठाया। अगले 2 दशकों में सीरिया कईे युद्धों में शामिल रहा, जिससे मोटे तौर पर उथल-पुथल भरा माहौल रहा।

    बशर को मिली सत्ता 

    साल 2000 में बशर को मिली सत्ता

    हाफिज अल-असद ने 29 सालों तक सत्ता संभाली।

    2000 में उनकी मौत के बाद बशर सत्ता पर काबिज हुए। कहा जाता है कि हाफिज अपने बड़े बेटे बासिल को राष्ट्रपति बनाना चाहते थे, लेकिन 1994 में एक सड़क दुर्घटना में बासिल का निधन हो गया। इसके बाद मजबूरी में असद को राष्ट्रपति बनाना पड़ा।

    असद की राजनीति में कोई रुचि नहीं थी। वे दमिश्क विश्वविद्यालय से डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद लंदन में काम करने लगे थे।

    बशर का शासन

    कैसा रहा बशर का शासन?

    बशर का शुरुआती शासन आशावादी रहा। उन्होंने भष्ट्राचार विरोधी अभियान चलाया और सीरिया में इंटरनेट लाए। उनकी छवि आधुनिक और सुधारवादी नेता की भी बनी।

    हालांकि, अपने पिता की तरह बशर ने भी सत्ता में अपने विश्वासपात्रों को नियुक्त किया। इस वजह से शासन धीरे-धीरे कुछ कुलीन परिवारों के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गया।

    नतीजा ये हुआ का सत्ता में शहरी अभिजात वर्ग के लोग आ गए और जमीनी संबंध खत्म हो गया। ग्रामीण आबादी बशर से दूर होती चली गई।

    असंतोष

    बशर के प्रति क्यों बढ़ा जनता का असंतोष?

    बशर का कार्यकाल आर्थिक कुप्रबंधन और बढ़ती असमानता की भेंट चढ़ गया। गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता के असंतोष को बढ़ा दिया।

    2000 के दशक के अंत में भयंकर सूखे ने हजारों ग्रामीणों को शहरों की ओर पलायन करने पर मजबूर कर दिया।

    2010 में अरब स्प्रिंग से प्रेरित होकर जनता बशर के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। नतीजा ये हुआ कि 2011 तक सीरिया में गृह युद्ध शुरू हो गया।

    तानाशाह 

    बशर को क्यों कहा जाता है तानाशाह?

    बशर ने जनता के विद्रोह को निर्ममता से कुचल दिया। बच्चों को गिरफ्तार किया गया, प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं और हजारों लोगों को जेल में डाला गया। यहां से बशर की छवि तानाशाह की बन गई।

    इस दौरान करीब 5 लाख लोग मारे गए, जिनमें 25,000 के आसपास बच्चे और 18,000 महिलाएं थीं। 60 लाख लोगों को देश छोड़ना पड़ा था।

    हालांकि, अलग-अलग संस्थाएं इस आंकड़े को कहीं ज्यादा बताती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीरिया
    बशर अल-असद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सीरिया

    भूकंप आने पर बचने के लिए क्या करें और क्या न करें?  भूकंप
    तुर्की-सीरिया में आए भूंकप से 7,800 लोगों की मौत, ठंड के कारण बचाव कार्य में बाधा तुर्की
    सीरिया: भूकंप के बाद मलबे से भाई को बचाती बहन की तस्वीर वायरल, भावुक हुए लोग भूकंप
    तुर्की-सीरिया भूकंप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी हो रही नीलाम, पीड़ितों के लिए दान होगी रकम क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    बशर अल-असद

    क्या अमेरिका ने ISIS सरगना बगदादी को मार गिराया? आज बड़ी घोषणा करेंगे ट्रम्प डोनाल्ड ट्रंप
    कौन थे अमेरिकी हमले में मारे गए कासिम सुलेमानी, जिन्हें ईरान में माना जाता है हीरो? ईरान
    तुर्की: 122 घंटे बाद मलबे से जिंदा बाहर निकाली गईं दो महिलाएं तुर्की
    #NewsBytesExplainer: सीरिया के अलेप्पो शहर पर कब्जा करने वाले विद्रोही कौन हैं, क्यों कर रहे हमला? सीरिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025