
पाकिस्तान में आया 4.6 तीव्रता वाला भूंकप, डर के चलते घरों से बाहर निकले लोग
क्या है खबर?
पाकिस्तान में सोमवार दोपहर आए भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है।
इसके कारण ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। दोपहर 01:26 बजे आए भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए।
हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से भूंकप के झटके लग रहे हैं।
केंद्र
कहां था भूकंप का केंद्र?
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 34 किलोमीटर दूर ताजिकिस्तान की एश्काशेम के पश्चिम में 10 किलोमीटर की उथली गहराई में था। इस स्थिति में पहले झटके के बाद भी और भूकंप आने का खतरा बना रहता है।
इस भूकंप से पाकिस्तान के अलावा ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के कई इलाके भी प्रभावित हुए हैं। इससे पहले 5 और 10 मई को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
कारण
पाकिस्तान में क्यों आ रहे लगातार भूकंप?
पाकिस्तान दुनिया दुनिया के भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जहां कई बड़े फॉल्ट हैं। नतीजतन, पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। कई बार ये काफी घातक होते हैं।
पाकिस्तान भूगर्भीय रूप से यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों दोनों को ओवरलैप करता है।
बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत ईरानी पठार पर यूरेशियन प्लेट के दक्षिणी किनारे पर स्थित हैं। ऐसे में यहां ज्यादा भूंकप आते हैं।