Page Loader
जापान में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
जापान में फिर से लगे भूकंप के तेज झटके

जापान में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Jan 13, 2025
07:39 pm

क्या है खबर?

जापान में फिर से भूकंप के झटके लगे हैं। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी जापान में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसके बाद मौसम विभाग ने मियाजाकी और कोच्चि प्रान्त में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। हालांकि, अभी भूकंप से हुए नुकसान की सीमा स्पष्ट नहीं हो पाई है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:19 बजे आया था और इसका केंद्र दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में स्थित था।

गहराई

कितनी गहराई में था भूकंप का केंद्र?

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 37 किमी की गहराई पर था। भूकंप के कारण घरों भरभराकर हिलने लग गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और सभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए घरों से बाहर निकल आए। इधर, मौसम विभाग की सुनामी के चेतावनी के तहत समुद्र में 1 मीटर से ऊंची लहरें उठ सकती है। ऐसे में लोगों से समुद् तटों से दूर रहने को कहा गया है।

भूकंप

जापान में अक्सर आते रहते हैं भूकंप

जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह प्रशांत महासागर के बेसिन में ज्वालामुखियों और भ्रंश रेखाओं वाले रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। पिछले साल 8 अगस्त, 2024 को भी जापान में 6.9 और 7.1 तीव्रता वाले दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनका प्रभाव क्यूशू और शिकोकू में सबसे ज्यादा देखने को मिला था। उस दौरान भी अधिकारियों ने कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।