NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार
    अगली खबर
    क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार
    क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र में मिला नोबेल पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@EndaHargaden)

    क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार

    लेखन नवीन
    Oct 09, 2023
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है।

    अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2023 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन को देने का फैसला लिया गया है।

    उन्हें महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत या विकसित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

    पिछले साल अर्थशास्त्र में ये नोबेल पुरस्कार 3 व्यक्तियों को दिया गया था।

    ट्विटर पोस्ट

     गोल्डिन को अर्थशास्त्र में मिला नोबेल पुरस्कार

    BREAKING NEWS
    The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2023 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel to Claudia Goldin “for having advanced our understanding of women’s labour market outcomes.”#NobelPrize pic.twitter.com/FRAayC3Jwb

    — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 9, 2023

    नोबेल

    पिछले साल इन्हें मिला था अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

    पिछले साल रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को दिया था।

    उन्हें बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए सम्मानित किया गया था। इन तीनों अर्थशास्त्रियों ने वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में वैश्विक समझ में काफी सुधार किया था।

    उनके शोध में एक महत्वपूर्ण खोज ये है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों जरूरी है।

    शांति

    इस साल ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

    हाल में 6 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हुई थी। इस बार ये पुरस्कार ईरान की सामाजिक कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है।

    मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकार और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

    मोहम्मदी डिफेंडर ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर (DHRC) की उपाध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में तेहरान की एविन जेल में हैं और 16 साल कारावास की सजा काट रही हैं।

    रसायन

    रसायन विज्ञान में 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों मिला है नोबेल पुरस्कार  

    इससे पहले 4 अक्टूबर को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ था। ये पुरस्कार संयुक्त रूप से अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को दिया गया था।

    इनमें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के मोउंगी बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय के लुईस ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी इंक के एलेक्सी एकिमोव शामिल हैं।

    तीनों वैज्ञानिकों को ये सम्मान क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए दिया गया था।

    भौतिकी

    भौतिक विज्ञान और चिकित्सा में भी दिया गया है नोबेल पुरस्कार  

    इस साल भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को उनके प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया, जिनमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश की एटोसेकंड पल्स उत्पन्न की गईं।

    इसके अलावा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से जुड़े शोध के लिए दिया गया था।

    उनके शोध के कारण ही कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी mRNA वैक्सीनों को विकसित करने में सफलता मिली।

    नोबेल

    क्या हैं नोबेल पुरस्कार?  

    नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिए जाते हैं। इनकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार हर साल मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं।

    अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार
    नोबेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल

    अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    बंधगला और धोती पहनकर नोबेल पुरस्कार लेने पहुंचे अभिजीत बनर्जी भारत की खबरें
    तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस शोध के लिए बने विजेता अमेरिका

    नोबेल पुरस्कार

    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी
    मार्क जकरबर्ग के फैसलों को पलट सकेगा फेसबुक का नया बोर्ड, एक भारतीय भी शामिल मार्क जुकरबर्ग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025