NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 
    अगली खबर
    पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 
    पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला नोबेल पुरस्कार (तस्वीर- एक्स/@NobelPrize)

    पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 

    लेखन महिमा
    Oct 03, 2023
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को 2023 के भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    ये सम्मान उन्हें उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया है, जिनमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश की एटोसेकंड पल्स उत्पन्न की गईं।

    एटोसेकंड अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली में समय की एक इकाई है, जो एक सेकंड के 1×10⁻¹⁸ के बराबर होती है।

    सोमवार को कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को नोबेल चिकित्सा पुरस्कार मिला था।

    नोबेल

    वैज्ञानिकों की खोज कैसे अहम?

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "पुरस्कार विजेताओं के प्रयोगों ने प्रकाश की इतनी छोटी पल्स उत्पन्न की कि उन्हें एटोसेकंड में मापा जा सकता है। ये बताता है कि इन पल्स का उपयोग परमाणुओं और अणुओं के अंदर क्या चल रहा है, इसकी छवियां प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।"

    बता दें कि एल'हुइलियर भौतिकी में नोबेल जीतने वाली केवल पांचवीं महिला हैं।

    विजेता

    कौन हैं तीनों विजेता?

    पियरे एगोस्टिनी अमेरिका में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में एक एमेरिटस प्रोफेसर हैं।

    फेरेंक क्रॉस्ज गेरियन-ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी हैं। वो वर्तमान में जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स में निदेशक और म्यूनिख के लुडविग मैक्सिमिलियन विश्वविद्यालय में प्रयोगात्मक भौतिकी के प्रोफेसर हैं।

    ऐनी एल'हुइलियर स्वीडन में लुंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

    इससे पहले 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन जिलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में उनके कार्य के लिये मिला था।

    पुरस्कार 

    सोमवार को कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

    इससे पहले सोमवार को कैटालिन कारिको और वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें ये पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से जुड़े शोध के लिए दिया गया था।

    उनके शोध के कारण ही कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी mRNA वैक्सीनों को विकसित करने में सफलता मिली।

    अब बाकी बचे 3 नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को की जाएगी।

    अर्थशास्त्र के नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को होगी।

    नोबेल

    क्या हैं नोबेल पुरस्कार?

    नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी।

    ये पुरस्कार पिछले 12 महीनों में मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं। सबसे पहले चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा की जाती है।

    अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025