Page Loader
करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिए लिखी कविता, दीपिका पादुकोण का भी किया जिक्र 
करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिए लिखी कविता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिए लिखी कविता, दीपिका पादुकोण का भी किया जिक्र 

Jul 06, 2025
02:24 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह 6 जुलाई को 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म 'धुरंधर' से पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। न सिर्फ रणवीर के प्रशंसक, बल्कि फिल्मी सितारे भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में निर्माता और निर्देशक करण जौहर का नाम जुड़ गया है। करण ने रणवीर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अभिनेता के लिए कविता लिखी है।

कविता

करण ने साझा कीं रणवीर की अनदेखी तस्वीरें 

करण ने इंस्टाग्राम पर रणवीर की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपनी कविता में दीपिका पादुकोण का भी जिक्र किया है। बता दें कि रणवीर और करण रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के निर्देशक करण थे, वहीं रणवीर ने फिल्म में आलिया भट्ट के साथ इश्क फरमाया था। इसके अलावा करण ने ही रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' का निर्माण किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट