NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा
    1/6
    अजब-गजब 1 मिनट में पढ़ें

    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 27, 2019
    08:45 pm
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा

    दुनिया की कई जगहें अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर हैं। आइलैंड भी उन्ही में से एक हैं, जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से दुनिया के ज़्यादातर लोग आइलैंड पर घूमना पसंद करते हैं। लेकिन दुनिया के कुछ आइलैंड ऐसे भी हैं, जो बहुत ज़्यादा ख़तरनाक हैं और वहाँ हर समय मौत का ख़तरा बना रहता है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही पाँच ख़तरनाक आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानें।

    2/6

    साबा आइलैंड, कैरेबिया

    साबा आइलैंड को दुनिया के सबसे ख़तरनाक आइलैंड में से एक माना जाता है। यह कैरेबियाई समुद्र के बीच में स्थित है। केवल 13 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर लगभग 2,000 लोग रहते हैं और यह देखने में भी बहुत ख़ूबसूरत है। इस आइलैंड पर अक्सर समुद्री तूफ़ान और भूकंप आते रहते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि इस आइलैंड पर एक भयंकर ज्वालामुखी भी है, जो कभी भी फट सकता है। इसलिए, यह काफ़ी ख़तरनाक है।

    3/6

    मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान

    मियाकेजीमा इजू को भी काफ़ी ख़तरनाक आइलैंड माना जाता है। यहाँ की हवा में ज़हरीली गैसों की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ गई है, इसलिए यहाँ हर समय लोग मास्क पहनकर रहते हैं। साल 2000 में यहाँ एक भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिसमें लावा के साथ भारी मात्रा में ज़हरीली गैसें निकली थीं। बाद में ज्वालामुखी शांत हो गया, लेकिन ज़हरीली गैसों का रिसाव जारी रहा। इस आइलैंड पर आने वाले लोगों को पहले ही हिदायत दे दी जाती है।

    4/6

    ग़्रुइनार्ड आइलैंड, स्कॉटलैंड

    स्कॉटलैंड के ग़्रुइनार्ड की खाड़ी में बसे ग़्रुइनार्ड आइलैंड को भी दुनिया के ख़तरनाक आइलैंडों में से एक माना जाता है। जानकारी के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम की एक ज़हरीली गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यह आइलैंड ज़हरीला हो गया था। कहा जाता है कि अगर कोई इस ज़हरीली गैस की चपेट में आ जाए, तो उसकी मौत पक्की है। इसलिए, यह आइलैंड भी काफ़ी ख़तरनाक है।

    5/6

    री-यूनियन आइलैंड, अफ़्रीका

    अफ़्रीका का री-यूनियन आइलैंड यहाँ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन यहाँ जाना काफ़ी ख़तरनाक माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आइलैंड के आस-पास समुद्र में कई ख़तरनाक शार्क मछलियाँ मौजूद हैं। अगर गलती से भी कोई इनके क़रीब चला जाए, तो शार्क पलभर में उसका काम तमाम कर देती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आइलैंड के लगभग आधे से ज़्यादा तटों पर तैराकी प्रतिबंधित है।

    6/6

    पोवेग्लिया आइलैंड, इटली

    इटली के पोवेग्लिया आइलैंड को दुनिया का सबसे ख़तरनाक आइलैंड माना जाता है। इसे लोग 'मौत के आइलैंड' के नाम से भी जानते हैं। माना जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाले लोग वापस लौटकर नहीं आ पाते हैं। ख़बरों के अनुसार, सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर लगभग एक लाख 60 हज़ार बीमार लोगों को जिंदा जला दिया गया था। तब से यह आइलैंड वीरान पड़ा है। लोग पोवेग्लिया को भूतहा आइलैंड भी मानते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    जापान
    इटली
    अफ्रीका
    स्कॉटलैंड
    अजब-गजब खबरें

    जापान

    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ थाईलैंड
    दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए 22 साल के युवा की मदद लेगी सरकार दिल्ली
    हिरोशिमा पर इस्तेमाल बम से 17 गुना ज्यादा शक्तिशाली था उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण- ISRO उत्तर कोरिया
    यहां पर कंपनियों ने ऑफिस में महिलाओं के चश्मा पहनने पर लगाया बैन, जानें कारण अजब-गजब खबरें

    इटली

    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल बॉलीवुड समाचार
    मध्य प्रदेश की बुज़ुर्ग आदिवासी महिला की पेंटिंग्स इटली प्रदर्शनी में लगी, मिल रही वैश्विक पहचान मिलान
    इस खूबसूरत विदेशी जगह पर महज 80 रुपये में मिल रहा है घर, जानें अजब-गजब खबरें
    कला पसंद है तो दुनिया की इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं पेरिस

    अफ्रीका

    दुनियाभर में 82 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी से प्रभावित, तीन सालों से बढ़ रही संख्या यूरोप
    सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता को फ्रांस का समर्थन, बताया 'सख्त जरूरत' चीन समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त रेप
    कौन हैं WHO प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस और इस समय वो चर्चा में क्यों हैं? चीन समाचार

    स्कॉटलैंड

    श्रीलंका बम धमाकों में डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति के 3 बच्चे मारे गए भारत की खबरें
    दुनिया के 60 देशों में फैला कोरोना वायरस, मरने वालों की संख्या 3,000 पार चीन समाचार
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस
    दिल्ली से लेकर लखनऊ, भारतीय शहरों पर रखा गया है इन विदेशी जगहों के नाम भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    न्यूज़ीलैंड में शुरू हुआ दुनिया का पहला HIV पॉज़िटिव स्पर्म बैंक, जानें क्या है वजह HIV
    इस बिजनेसमैन ने 41 बाद खोज निकाली अपनी असली माँ, कहानी कर देगी भावुक मध्य प्रदेश
    दिल्ली के डॉक्टरों ने 56 वर्षीय मरीज़ के शरीर से निकाली भारत की सबसे बड़ी किडनी दिल्ली
    बिहार: सात सालों से गर्भवती होने का बहाना बनाकर छुट्टी लेती थी महिला शिक्षक, पकड़ी गई बिहार
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023