ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब पौधे, जिनकी बनावट देख हैरान रह जाते हैं लोग
क्या है खबर?
पौधों को जीवन का आधार कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ये वातावरण को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालते हैं।
हालांकि, दुनियाभर में कुछ ऐसे पौधे मौजूद हैं, जिनकी बनावट लोगों को हैरान कर देती है और कई लोग तो उन्हें छूने से भी डरते हैं।
आइए आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब पौधों के बारे में बताते हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के लिए प्रसिद्ध हैं।
#1
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न
लाल रंग का यह पौधा दिखने में बिल्कुल ऑक्टोपस की तरह लगता है।
इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे जमीन के नीचे कोई ऑक्टोपस है, जिसके पैर ऊपर की ओर आ रहे हैं।
यह पौधा काफी बदबुदार होता है, जिस वजह से तरह-तरह के कीड़े इसकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न नामक इस अजीबोगरीब पौधे की खासियत यह है कि यह कीड़ें-मकोड़ों को खाता है।
#2
बुद्धाज हैंड
बुद्धाज हैंड नामक इस पौधे को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि इसकी कई सारी उंगलियां निकली हुई हों।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अजीबोगरीब पौधा नींबू की प्रजातियों में से एक है।
इस पौधे पर नींबू या फिर कोई खट्टा फल तो नहीं उगता, लेकिन इसकी खुशबू बिल्कुल नींबू के जैसी होती है, इसलिए इस पौधे को लोग रूम फ्रेशनर की तरह अपने घर में रखते हैं।
#3
डेविल्स टूथ
इस पौधे को खूनी पौधा भी कहा जाता है। इसका कारण है कि इससे लाल रंग का रस निकलता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इस पौधे से खून निकल रहा हो।
वैसे तो यह पौधा दिखने में एकदम मशरूम की तरह लगता है, लेकिन इसका सेवन नहीं किया जा सकता है।
इस पौधे की ऊपरी सतह सफेद रंग की होती है और उस पर लाल रंग के धब्बे बने होते हैं।
#4
ब्लैक बैट
यह पौधा एकदम चमगादड़ की तरह लगता है। आमतौर पर यह पौधा थाईलैंड और मलेशिया जैसी विदेशी जगहों पर देखने को मिल सकता है।
इस पौधे की पत्तियों का आकार लगभग 12 इंच तक होता है, जो इसको हर जगह से घेरे रखती हैं।
इस पौधे की अजीबोगरीब खूबी यह है कि अगर इस पौधे को अंधेरे में देखा जाए तो यह बिल्कुल चमगादड़ की तरह ही नजर आता है।
#5
डॉल्स आइज
इस पौधे का नाम डॉल्स आइज इसलिए रखा गया है क्योंकि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी पौधे की टहनियों पर बहुत सारी डॉल की आंखें लगी हुई हों।
यह पौधा एक तरह की बेरी का पौधा है, लेकिन इसे खाया नहीं जा सकता है। इसका कारण है कि यह पौधा बहुत ही जहरीला होता है।
अमूमन यह पौधा बहुत ही ठंडी जगह पर देखने को मिलता है।