NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / राजस्थान: सामूहिक विवाह में 2,143 जोड़ियां शादी के बंधन में बंधीं, बनाये 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    अगली खबर
    राजस्थान: सामूहिक विवाह में 2,143 जोड़ियां शादी के बंधन में बंधीं, बनाये 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    सामूहिक विवाह में सबसे अधिक जोड़ियों की शादी का बना रिकॉर्ड

    राजस्थान: सामूहिक विवाह में 2,143 जोड़ियां शादी के बंधन में बंधीं, बनाये 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Jun 10, 2023
    11:04 am

    क्या है खबर?

    अभी तक आपने कई सामूहिक विवाह देखे और सुने होंगे, लेकिन राजस्थान के बारां में हुए एक सामूहिक विवाह समारोह इतना भव्य था कि यहां 2,143 जोड़ियां एक साथ शादी के बंधन में बंधीं। ऐसा करके उन्होंने एक नहीं बल्कि 2 रिकॉर्ड बनाए हैं।

    इस सामूहिक विवाह ने 12 घंटे में सबसे अधिक जोड़ों का विवाह और 24 घंटे में सबसे अधिक शादी करने वाले जोड़ों का रिकॉर्ड बनाया है।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    समय

    26 मई को हुआ था सामूहिक विवाह का आयोजन

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, 26 मई को बारां शहर के बाहरी इलाके में स्थित कार्यक्रम स्थल पर 2,143 नए जोड़ों की शादियां हुईं।

    इसके कारण उन्होंने 12 घंटे में सबसे अधिक जोड़ों का विवाह और 24 घंटे में सबसे अधिक शादी करने वाले जोड़ों का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज किया।

    इस सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों तरह के विवाह संपन्न हुए।

    संस्थान

    संस्थान द्वारा किया गया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

    इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन श्री महावीर गोशाला कल्याण संस्थान द्वारा किया गया था। यह संस्थान एक पंजीकृत ट्रस्ट है, जिसका लक्ष्य समाज के वंचित सदस्यों की सेवा और शादी में मदद करना है।

    इस समारोह में प्रत्येक जोड़े को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित राज्य के नेताओं से आशीर्वाद भी मिला।

    इसके अलावा शादी की रस्में पूरी होने पर सरकारी अधिकारियों ने प्रत्येक जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया।

    उपहार

    प्रत्येक नवविवाहित जोड़ियों को मिले ये उपहार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, संस्थान ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को कुछ उपहार भी दिए हैं। इसमें कुछ गहनें, बिस्तर के साथ गद्दा, बर्तन, टेलीविजन, फ्रिज, कूलर और इंडक्शन कुकर जैसे घरेलू उपकरण शामिल हैं।

    इसके अलावा शादी में आए मेहमानों सहित सभी नवविवाहित जोड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

    इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आयोजन का लक्ष्य वंचित जोड़ों को शादी करने और एक साथ जीवन शुरू करने में मदद करना है।

    जानकारी

    आर्थिक रूप से कमजोर हैं नवविवाहित जोड़े

    सामूहिक विवाह में ज्यादातर जोड़े बारां जिले से ही थे, जो मुख्य रूप से कृषि प्रधान हैं और नीति आयोग ने इसकी पहचान पिछड़े इलाके के तौर पर की है। यहां लोग शिक्षा, सामाजिक गतिशीलता और आर्थिक विकास के संबंध में कई चुनौतियों का सामना करते हैं।

    आर्थिक तंगी के कारण क्षेत्र की महिलाओं की शादी करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण संस्थान वंचित महिलाओं के लिए विवाह की सुविधा प्रदान कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    राजस्थान

    राजस्थान में 13,184 पदों पर निकली भर्तियां निरस्त, 15 मई से शुरू होने थे आवेदन सरकारी नौकरी
    राजस्थान: जयपुर में व्यक्ति की हत्या कर बताया आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर लगे आरोप जयपुर
    राजस्थान: गहलोत सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को देगी स्मार्टफोन, 3 साल का इंटरनेट भी मुफ्त मिलेगा अशोक गहलोत
    उदयपुर के 5 पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही जरूर  करें इनका रुख उदयपुर

    गिनीज बुक

    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी दुबई
    वायरल वीडियो: अमेरिकी शख्स ने 710 क्रिसमस बॉल्स से सजाई दाढ़ी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    मोरक्को: एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सभी स्वस्थ अफ्रीका
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप कंगना रनौत

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 6 साल के कुत्ते को मिली मानद डिप्लोमा की उपाधि, जानिए पूरा मामला अमेरिका
    फूड कॉम्बिनेशन की सूची में गुलाब जामुन के साथ दही भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक चीन समाचार
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025