NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कनाडा: वैज्ञानिकों को मिले 50 करोड़ साल पुराने जेलिफिश जीवाश्म  
    अगली खबर
    कनाडा: वैज्ञानिकों को मिले 50 करोड़ साल पुराने जेलिफिश जीवाश्म  
    जेलीफिश की सबसे पुरानी प्रजाति के जीवाश्म की हुई खोज

    कनाडा: वैज्ञानिकों को मिले 50 करोड़ साल पुराने जेलिफिश जीवाश्म  

    लेखन अंजली
    Aug 03, 2023
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में वैज्ञानिकों को अपनी एक खोज के दौरान कनाडा में कई साल पुराने जेलीफिश जीवाश्म मिले हैं।

    देश में बर्गेस शेल जीवाश्म स्थल पर एक चट्टान के भीतर 182 जीवाश्म पाए गए। माना जाता है कि बर्गेस्सोमेडुसा फास्मिफॉर्मिस नामक यह प्राचीन जीव 500 करोड़ साल पहले कैंब्रियन काल के दौरान अस्तित्व में थे।

    जेलीफिश के असाधारण रूप से संरक्षित अवशेषों को देखकर वैज्ञानिक हैरान रह गए और फिर उन्हें टोरंटो में रॉयल ओन्टारियो संग्रहालय (ROM) भेजा गया।

    खोज

    एक जर्नल में प्रकाशित हुई है इस जीवाश्म की जानकारी

    संग्रहालय के जीवाश्म वैज्ञानिक जीन-बर्नार्ड कैरन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "अगर आप पानी के बाहर जेलिफिश देखते हैं तो कुछ घंटों बाद ये अजीब से गोले का आकार ले लेती हैं।"

    उन्होंने जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी B में प्रकाशित एक पेपर में निष्कर्षों का वर्णन भी किया, जिसमें कहा गया है कि ये जीवाश्म सबसे पुरानी प्रजाति की तैरने वाली जेलीफिश के हैं।

    बयान

    सबसे पुरानी जेलीफिश की प्रजाति के हैं जीवाश्म- जो मोयसियुक

    टोरंटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जो मोयसियुक और उनकी टीम ने जीवाश्म का विश्लेषण किया था। इससे उन्हें पता चला कि ये जीवाश्म सबसे पुरानी जेलीफिश की प्रजाति के हैं।

    उन्होंने इसका नाम बर्गेस्सोमेडुसा फास्मिफॉर्मिस रखा, जो एक वयस्क जेलीफिश के शुरुआती रिकॉर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली एक नई प्रजाति है।

    जो ने इसे भूत जैसी शक्ल वाला बताया और यह भी कहा कि इसका शारीरिक आकार भी अनूठा है, जो जापानी वीडियो गेम पैक-मैन के चरित्र से मिलता जुलता है।

    जेलीफिश

    कुछ इस तरह की होगी जेलीफिश 

    यह प्राचीन जेलिफिश अपने आधुनिक समकक्षों से काफी मिलती-जुलती है। इसकी लंबाई लगभग 20 सेंटीमीटर है और इसका शरीर घंटी के आकार का है। इसके किनारे के चारों ओर 90 से अधिक जाल भी हैं।

    ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जेलिफिश लगभग 500 करोड़ साल पहले समुद्र के नीचे कीचड़ के प्रवाह में फंस गई थी, जिसके कारण उन्हें तेजी से दफनाया गया और उनका असाधारण तरीके से संरक्षण किया गया।

    जीवन चक्र

    2 चरणों में विभाजित होता है जेलीफिश का जीवन चक्र

    जेलीफिश का जीवन चक्र 2 अलग-अलग चरणों में विभाजित होता है, जिन्हें पॉलीप्स और मेडुसस कहा जाता है।

    पॉलीप्स जेलीफिश के जीवन का शुरूआती चरण माना जाता है। इस दौरान वे समुद्र तल पर रहते हैं और अलैंगिक रूप से प्रजनन करते हैं।

    इसके बाद में उनका मेडुसस चरण आता है, जिसमें वे स्वतंत्र रूप से तैरने और अन्य जेलिफिश के साथ संभोग करने में सक्षम होते हैं।

    जानकारी

    पहले भी वैज्ञानिकों को मिल चुके हैं ऐसे जीवाश्म

    इससे पहले वैज्ञानिकों को अपनी पिछली खुदाई में पॉलीप्स के 560 करोड़ साल पुराने जीवाश्म मिले थे। यह खोज उस समय की एक बड़ी तैराकी जेलीफिश का पहला निश्चित प्रमाण प्रदान करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कनाडा
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कनाडा

    ऑस्ट्रेलिया: ब्रिस्बेन में मंदिर को पहुंचाया गया नुकसान, खालिस्तानी समर्थकों का हाथ होने का शक ऑस्ट्रेलिया
    कनाडा: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बनाया सबसे अधिक रक्तदान करने का विश्व रिकॉर्ड  गिनीज बुक
    खालिस्तान के समर्थन में प्रदर्शन पर भारत ने कनाडा के उच्चायोग को किया तलब  खालिस्तान
    कनाडा ने ChatGPT की कंपनी OpenAI की जांच शुरू की, बढ़ रही हैं मुश्किलें ChatGPT

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: मैकडॉनल्ड्स पर लगा 6.5 करोड़ रुपये का जुर्माना, चिकन नगेट्स से जल गई थी बच्ची  अमेरिका
    अमेरिकी महिला के पास है विनी द पूह से संबंधित 23,632 वस्तुओं का संग्रह, बनाया रिकॉर्ड  अमेरिका
    दुनिया के सबसे बड़े बार्बी डॉल संग्रह करने वाली जर्मन महिला बनी 'गुड़िया की डॉक्टर' जर्मनी
    तेलंगाना: टमाटर ने किसान को बनाया करोड़पति, एक महीने में कमाए 1.8 करोड़ रुपये तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025