NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड
    अगली खबर
    इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड
    इन भारतीय पुरुषों ने 3 दिनों में 7 महाद्वीपों की यात्रा करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Jan 10, 2023
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    डॉक्टर अली ईरानी और सुजॉय कुमार मित्रा ने तीन दिन और कुछ घंटे के अंदर सात महाद्वीपों का दौरा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    भारत के इन दोनों नागरिकों ने अपनी यात्रा अंटार्कटिका से 4 दिसंबर, 2022 को शुरू की थी और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 7 दिसंबर, 2022 को खत्म की।

    आइए इन रिकॉर्डधारकों और उनकी यात्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    3 दिन और 1 घंटे में यात्रा पूरी करके बनाया नया गिनीज रिकॉर्ड

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ ईरानी और सुजॉय दोनों ही उत्साही यात्री हैं।

    उन्होंने अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और ओशिआनिया, सभी सात महाद्वीपों की यात्रा की।

    यह यात्रा उन्होंने महज 3 दिन, 1 घंटा, 5 मिनट और 4 सेकंड में पूरी की। उन दोनों ने सबसे तेज समय में सात महाद्वीपों की यात्रा करने का पिछला रिकॉर्ड तोड़कर नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

    निजी जीवन

    निजी जीवन में रिकॉर्डधारक क्या करते हैं?

    डॉ ईरानी (64) भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट रह चुके हैं और वह इस क्षेत्र में मशहूर हैं। अभी तक वह 90 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं।

    वहीं सुजॉय पहले कॉर्पोरेट जीवन जीते थे, लेकिन बाद में अपने पैशन को फॉलो करते हुए उन्होंने ट्रैवलिंग के क्षेत्र में बिजनेस शुरू किया।

    इसके अलावा सुजॉय सबसे अधिक यात्रा करने वाले भारतीय भी हैं। वह दुनिया के कुल 198 देशों में से 172 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

    बयान

    'आज हमने एक रिकॉर्ड तोड़ा है, कल कोई हमारा रिकॉर्ड तोड़ेगा'

    नया रिकॉर्ड बनाने के बाद डॉ ईरानी ने कहा, "यात्राएं सीमाओं को पार करती हैं और दुनियाभर के लोगों को एकजुट करती हैं। हम दोनों ही यात्रा करने के लिए बहुत जुनूनी हैं, इसलिए इसमें रिकॉर्ड बनाना हमारे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव है।"

    वहीं सुजॉय ने कहा, "आज हम एक रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे, कल कोई दूसरा व्यक्ति हमारा रिकॉर्ड तोड़ेगा। इसलिए हमेशा संघर्ष का आनंद लेना चाहिए, जो हम दोनों लेते हैं।"

    पिछला रिकॉर्ड

    UAE की महिला ने बनाया था पिछला रिकॉर्ड

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात महाद्वीपों की सबसे तेज यात्रा करने का पिछला रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रहने वाली डॉ खावला अल रोमैथी के नाम दर्ज था।

    उन्होंने फरवरी, 2020 से अपनी यात्रा शुरू की थी और पूरी यात्रा करने में 3 दिन, 14 घंटे, 46 मिनट और 48 सेकंड का समय लिया था।

    इस बार सुजॉय और डॉ ईरानी ने इस यात्रा को करीब 13 घंटे पहले पूरा किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    गिनीज बुक
    अंटार्कटिका

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    यात्रा

    सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं, तो इन पाँच बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमने जाएं ट्रेवल टिप्स
    हवाई यात्रा से पहले न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, हो सकती है परेशानी खान-पान
    UAE ने भारत सहित छह देशों से स्वास्थ्यकर्मियों को दी यात्रा की अनुमति भारत की खबरें
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    गिनीज बुक

    दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला ने मनाया अपना 117वां जन्मदिन जापान
    हैदराबाद के लाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; बिना रुके लगाए 1,200 तायक्वोंडो नी-स्ट्राइक हैदराबाद
    केरल: 1500 शेफ ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा केक, चीन का रिकॉर्ड टूटा केरल
    जापान का यह व्यक्ति बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष, जानिये कितनी है उम्र जापान

    अंटार्कटिका

    दुनिया के हर कोने में पहुंचा कोरोना वायरस, पहली बार अंटार्कटिका में मिले संक्रमित चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025