LOADING...
केरल: 1500 शेफ ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा केक, चीन का रिकॉर्ड टूटा

केरल: 1500 शेफ ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा केक, चीन का रिकॉर्ड टूटा

लेखन अंजली
Jan 17, 2020
04:52 pm

क्या है खबर?

आपने केक तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या दुनिया का सबसे लंबे केक देखा है? शायद नहीं। आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे केक के बारे में भी बता देते हैं। दरअसल, केरल में एक अनोखा इतिहास रचा गया, यहां 1,500 शेफ ने मिलकर दुनिया का सबसे लम्बा केक तैयार किया। इतना ही नहीं इस वेनिला केक का वजन 27,000 किलोग्राम और इसकी मोटाई और चौड़ाई चार इंच रखी गई। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

जानकारी

चीन का रिकॉर्ड टूटा

यह रिकॉर्ड केरल के त्रिसूर में बना, जहां 1500 से ज्यादा बेकर्स और शेफ ने मिलकर 6.5 किमी लंबा केक तैयार किया। केक बनवाने वाली संस्था बेकर्स एसोसिएशन केरल ने बताया, "उन्होंने इस केक का स्वाद, क्वालिटी और स्वच्छता को बरकरार रखा और यह केक चीन का रिकॉर्ड तोड़ देगा।" बता दें कि साल 2018 में चीन में 3.2 किमी लंबा फ्रूटकेक बनाया गया था जिसे चाइनीज बेकर्स इन जिझी द्वारा बनाया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें दुनिया का सबसे लंबा केक

Advertisement

परिश्रम

केक बनाने में लगा चार घंटे का समय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफ और बेकर्स को इस वनिला केक को बनाने में चार घंटे का समय लगा। हालांकि इस केक को बनाने की तैयारियां लंबे समय से चल रही थी। कई शेफ और बेकर्स ने केक बनाने के लिए दिनरात मेहनत की और पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश की। आपको बता दें कि केक को बनाने में तकरीबन 12,000 किग्रा शक्कर और आटे का इस्तेमाल किया गया था।

Advertisement

बयान

केक को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे

इस मौके पर ज्यादातर बेकर्स और शेफ व्हाइट कैप, व्हाइट शर्ट और ऐप्रन पहने हुए थे। बेकर्स एसोसिएशन केरल की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम को हजारों लोग देखने पहुंचे। इस बारे में एसोसिएशन के सैक्रेटरी जनरल नौशाद ने मीडिया को बताया कि केक तकरीबन 6,500 मीटर लंबा है, जिसको सड़क किनारे टेबल और डेस्क पर बनाया गया था और इसके लिए लगभग 4,000 डेस्क की जरुरत पड़ी।

Advertisement