हैदराबाद के लाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; बिना रुके लगाए 1,200 तायक्वोंडो नी-स्ट्राइक

दुनिया में हर रोज लाखों बच्चे पैदा होते हैं। इन्ही में से कुछ बच्चे अद्भुत प्रतिभा के साथ जन्म लेते हैं, जो आगे चलकर इतिहास रचते हैं। वो कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे पूरी दुनिया में उनका नाम होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही पांच वर्षीय लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने तायक्वोंडो में लगातार एक घंटे तक फुल कॉन्टेक्ट नी-स्ट्राइक लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। आगे पढ़ें।
किसी भी शख्स की प्रतिभा उसकी उम्र पर निर्भर नहीं होती और इसी बात को सही साबित किया है हैदराबाद के पांच वर्षीय आशमन तनेजा ने। दरअसल, आश्मान एक अविश्वसनीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। वह यूएसए वर्ल्ड ओपन ताइक्वांडो रजत पदक विजेता और एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भी हैं। आश्मान ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने में काफी मेहनत की है, क्योंकि उसने एक घंटे तक बिना रुके सफलतापूर्वक 1,200 से अधिक नी-स्ट्राइक कर सबको प्रभावित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद का आशमन इस तरह का विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाला सबसे छोटा बच्चा है। आश्मान के पिता आशीष तनेजा ने बताया कि उनके बेटे ने विश्व रिकॉर्ड के लिए बहुत अभ्यास किया, क्योंकि आशमन अपनी बहन की तरह कामयाबी हासिल करना चाहता है, क्योंकि वह अपनी बहन से प्रेरित है। बता दें कि आश्मान अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मेहनत कर रहा है, जिसके चलते वह उसमें भी कामयाबी हासिल कर ही लेगा।
आश्मान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी बहन को दिया है और कहा, "जब मेरी बहन को दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिले, तो मैं भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को सुरक्षित करना चाहता था। वह मेरी प्रेरणा हैं।"