NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दोस्तों ने मिलकर बनाई 25 फुट लंबी साइकिल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
    अगली खबर
    दोस्तों ने मिलकर बनाई 25 फुट लंबी साइकिल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

    दोस्तों ने मिलकर बनाई 25 फुट लंबी साइकिल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

    लेखन सयाली
    Jun 11, 2024
    03:11 pm

    क्या है खबर?

    अक्सर दोस्तों में मजाक-मजाक में लगाई गई शर्तों को वे भूल जाते हैं और पूरी नहीं करते। हालांकि, फ्रांस के रहने वाले 2 जिगरी दोस्तों ने एक बेहद चूनौतीपूर्ण शर्त लगाकर उसे पूरा करके दिखाया है।

    दरअसल, इन दोनों दोस्तों ने मिलकर दुनिया की सबसे लंबी चलाने योग्य साइकिल बनाई है। इस हैरतअंगेज निर्माण के जरिए उनका नाम अब गिनीज बुक में शुमार हो गया है।

    आइए उनकी इस विचित्र साइकिल के बारे में जानते हैं।

    शर्त

    मजाकिया शर्त के चलते बना डाली दुनिया की सबसे लंबी साइकिल

    इन दोनों दोस्तों का नाम निकोलस बैरियोज और डेविड पेरौ है। दोनों ने 5 साल पहले एक पब में बैठकर एक दूसरे से शर्त लगाई थी कि वे एक दिन दुनिया की सबसे लंबी साइकिल बनाएंगे।

    इसी के चलते उन्होंने मिलकर 7.77 मीटर यानि 25 फीट और 5 इंच लंबी चलाने योग्य साइकिल का निर्माण करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्यार से अपनी साइकिल का नाम 'स्टार-बाइक' रखा है।

    साइकिल

    इस विशाल साइकिल में लगे हैं ये पार्ट्स

    एक आम साइकिल की तरह ही इसमें एक सीट, 2 आम आकार के पहिये और 2 ब्रेक लीवर से जुड़ा एक हैंडल मौजूद है।

    किसी नियमित साइकिल के विपरीत, इसमें एक विशाल फ्रेम है, जिसमें पैडल एक 16-मीटर (53 फीट) की चैन के जरिए पिछले पहिये से जुड़े हुए हैं।

    निकोलस ने मजाकिया अंदाज में कहा, "सड़क पर चलने वाले लोग अगर इसे न देख पाए तो हमने इसमें एक घंटी भी लगाई है।"

    रिकॉर्ड

    डेविड ने बिना किसी सहायता के 100 मीटर तक चलाई यह साइकिल

    एक टायर बनाने वाली मिशेलिन नामक कंपनी ने मुफ्त में इस साइकिल के टायर डेविड और निकोलस को दिए थे।

    दोनों ने अपनी इस विशाल साइकिल का प्रदर्शन क्लेरमोंट-फेरैंड नामक शहर के वार्षिक साइकिल उत्सव में किया था।

    बता दें कि मिशेलिन कंपनी का मुख्यालय इसी शहर में स्थित है। रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर अर्जित करने और साइकिल चलने योग्य है ये साबित करने के लिए डेविड ने इसे बिना किसी सहायता के इसे 100 मीटर तक चलाया था।

    कारण

    लोगों को साइकिल चलाने के लिए करना चाहते थे प्रेरित

    सुरक्षा के तौर पर डेविड ने जिपवायर से जुड़ा हार्नेस पहन रखा था। निकोलस ने बताया, "साइकिल की गति से ही इसकी स्थिरता निर्धारित होती है। डेविड ने इसे कम से कम 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा पर चलाया।"

    दोनों दोस्त एक साइकिल-सक्रियता वाले गैर-लाभकारी संगठन का नेतृत्व करते हैं और वे इस रिकॉर्ड के जरिए साइकिल के उपयोग और इसके पर्यावरणीय लाभों को बढ़ावा देना चाहते थे।

    वे इसके जरिए लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना चाहते थे।

    साइकिल बनाना

    2 साल में बनकर तैयार हुई यह विशाल साइकिल

    वाहनों को मॉडिफाई करना निकोलस का पुराना शौक है और वह लोगों को दिखाना चाहते थे कि केवल 1,000 यूरो (लगभग 90,000 रुपये), एक साधारण टूल किट और प्रेरणा के साथ इसे बनाया जा सकता है।

    यह साइकिल मिश्र धातु, स्टील और लकड़ी से बनाई गई है, जो ज्यादातर रीसाइकिल किए हुए फर्नीचर से प्राप्त की गई थी। दोनों को इसे डिजाइन करने और सामग्री जुटाने में 3 महीने और इसे बनाने में लगभग 2 साल लगे।

    जानकारी

    अब बनाना चाहते हैं दुनिया की सबसे छोटी चलने योग्य साइकिल

    निकोलस और डेविड अब दुनिया की सबसे छोटी चलने योग्य साइकिल बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसका वर्तमान रिकॉर्ड 8.4 सेमी (3.31 इंच) की साइकिल का है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    फ्रांस

    अब फ्रांस में UPI का होगा इस्तेमाल, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एफिल टावर पर करें भुगतान नरेंद्र मोदी
    फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को मिलेगा 5 साल का वर्क वीजा नरेंद्र मोदी
    फ्रांस: बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, आसमान में भारतीय राफेल लड़ाकू विमान उड़ा नरेंद्र मोदी
    फ्रांस के बाद UAE दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति जायद नाहयान से की मुलाकात नरेंद्र मोदी

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर प्रतीक ने 1 मिनट में 84 पुश-अप्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    भारतीय महिला ने बनाया सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड, जानिए कितनी है लंबाई उत्तर प्रदेश
    गिनीज बुक में दर्ज हैं ये खाने से जुड़े ये 5 रिकॉर्ड, जानकर रह जाएंगे हैरान  अजब-गजब खबरें
    ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित तिड़वा भाई, मनाया अपना 93वां जन्मदिन अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    बिहार: युवक के गांव वालों ने 20 दिनों में 2 बार कराई उसकी जबरन शादी बिहार
    मशहूर कलाकार बॉब डिलन की पेंटिंग हो रही है नीलाम, अनुमानित कीमत 83 लाख रुपये अमेरिका
    अमेरिका: इस व्यक्ति के पास है दुनिया में सबसे बड़ा एक्स-मेन का संग्रह, बनाया विश्व रिकॉर्ड   अमेरिका
    पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते होंगे नीलाम, लाखों रुपये से शुरू होगी बोली अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025