Page Loader
फ्रांस: बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, आसमान में भारतीय राफेल लड़ाकू विमान उड़ा
फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो (तस्वीर: ट्विटर/@EmmanuelMacron)

फ्रांस: बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, आसमान में भारतीय राफेल लड़ाकू विमान उड़ा

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2023
06:04 pm

क्या है खबर?

फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परेड के दौरान भारतीय दस्ते की सलामी ली। इस दौरान फ्रांस की धरती पर 'सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा' की धुन पर भारतीय सेना के जवान कदमताल करते नजर आए और आसमान पर भारतीय राफेल ने उड़ान भरी। परेड में फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजेट मैंक्रो ने उनका अभिवादन किया और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी को गले लगाया।

परेड

भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने लिया परेड में हिस्सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेड में भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया, जिसमें 269 सदस्य शामिल रहे। पंजाब रेजिमेंट मार्चिंग दस्ते ने खूबसूरत भारतीय धुन बजाई। इसका नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप और नौसैनिक दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल लीड ने किया। चैम्पस एल्सीज पर भारत के 3 राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाईपास्ट किया। भारतीय वायुसेना के दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंदु रेड्डी ने किया।

ट्विटर पोस्ट

फ्रांस की धरती पर बजी भारतीय धुन