LOADING...
असम: 42 लाख हस्तलिखित नोट्स के जरिए बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरा मामला
हस्तलिखित नोट्स से असम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

असम: 42 लाख हस्तलिखित नोट्स के जरिए बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरा मामला

लेखन अंजली
Mar 10, 2023
05:28 pm

क्या है खबर?

असम ने प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोरफुकन पर हस्तलिखित नोट्स की बड़ी संख्या के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उपलब्धि हासिल की है। असम ने 42,94,350 हस्तलिखित नोट्स के संग्रह के साथ 'हस्तलिखित लेखों के विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन फोटो एल्बम' के रूप में मान्यता प्राप्त की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डंगारिकर ने गुवाहाटी के जनता भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा को प्रमाणपत्र सौंपा है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए असम के मुख्यमंत्री का ट्विटर पोस्ट

भाषा

विभिन्न भाषा में लिखे गए हस्तलिखित नोट्स

असम सरकार ने एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम के जरिए अहोम जनरल लाचित बोरफुकन की 400वीं जयंती मनाई। इस उत्सव के एक हिस्से के रूप में राज्य सरकार को दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 42,94,350 हस्तलिखित निबंध मिले, जो असमिया, अंग्रेजी, बंगाली, बोडो और अन्य भाषाओं में लिखे गए थे। निबंधों को पिछले साल 26 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच ऑनलाइन अपलोड किया गया था। इससे यह विरासत का सही मायने में वैश्विक उत्सव बन गया।

Advertisement

बयान

मुख्यमंत्री ने जाहिर की प्रसन्नता

मुख्यमंत्री सरमा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "हमने असम के लोगों से अपील की थी कि वो लचित बरफुकन के बारे में कुछ लिखें और इसे पोर्टल पर अपलोड करें।" उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने पोर्टल में लगभग 57 लाख प्रविष्टियां मिली थीं, लेकिन रिकॉर्ड के लिए केवल हस्तलिखित निबंधों पर विचार किया गया था। यह असम के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।"

Advertisement

बयान

मुख्यमंत्री ने असम के लोगों को दिया धन्यवाद

उन्होंने आगे कहा, "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की है कि यह उनके रिकॉर्ड में दर्ज अब तक का सबसे बड़ा हस्तलिखित फोटो एलबम है।" इसी के साथ मुख्यमंत्री ने लचित बरफुकन के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए असम के लोगों को धन्यवाद दिया और महान जनरल को सार्वजनिक चेतना के सामने लाने के महत्व को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने यह भी साझा किया कि 14 अप्रैल को असम सरकार एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगी

जानकारी

नया रिकॉर्ड कायम करने की है तैयारी

नए रिकॉर्ड के लिए 11,000 से अधिक प्रतिभागी गुवाहाटी के एक स्टेडियम में एक साथ बिहू नृत्य करेंगे। यह असम की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का एक और अवसर होगा।

Advertisement