NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी
    अगली खबर
    हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी
    हैरी पॉटर की किताब हुई नीलाम

    हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी

    लेखन अंजली
    Feb 26, 2024
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    हैरी पॉटर की एक दुर्लभ किताब को आज (26 फरवरी को) नीलाम किया गया।

    इस किताब का नाम 'हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन' है, जो कई साल पहले आइल ऑफ वाइट RSPCA दुकान को दान में दी गई थी।

    अब यह यूनाइटेड किंगडम (UK) के स्टैफोर्डशायर में हैनसन नीलामी घर द्वारा बेची गई है और इस बिक्री से मिलने वाली धनराशि आइल ऑफ वाइट दुकान को दी गई।

    आइए इस नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कीमत

    अनुमानित कीमत में बिकी किताब

    हैरी पॉटर की इस किताब के 7,000 पाउंड से लेकर 10,000 पाउंड में बिकने का अनुमान लगाया था और इसी की बीच वाली कीमत पर यह बिकी।

    इस किताब की बोली 4,200 पाउंड यानी 4 लाख रुपये से शुरू हुई और कुछ मिनट चलने के बाद यह 7,500 पाउंड (7.88 लाख रुपये) में नीलाम हुई।

    नीलामी घर के मुताबिक, इस किताब को इतनी अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है कि इसकी दूसरी प्रति ढूंढना बहुत मुश्किल है।

    जानकारी

    किताब में हैं छोटी खामियां

    नीलामी घर ने बताया कि दुनियाभर में हैरी पॉटर के प्रशंसक बहुत हैं, इसलिए हमें पता था कि यह दुर्लभ किताब भी अच्छी कीमत पर बिकेगी।

    उन्होंने यह भी कहा, "इस किताब में वो सभी मार्कर हैं, जो एक अच्छी किताब में होने चाहिए। हालांकि, इसमें छोटी खामियां ये हैं कि इसके कुछ पन्ने कोने से थोड़े मुडे हैं और कई हल्के भूरे रंग के हैं।"

    अन्य नीलामी

    हैरी पॉटर की अन्य किताबों की नीलामी

    पिछले साल जुलाई में 'हैरी पॉटर एंड द फिलोसोपर्स स्टोन' के पहले 500 एडिशन में से एक किताब नीलामी में 10,500 पाउंड यानी 11 लाख रुपये की बिकी थी।

    ब्लूम्सबरी द्वारा साल 1997 में लिमिनेटेड बोर्ड कवर के साथ प्रकाशित इस किताब की असल कीमत 32 रुपये थी।

    इससे पहले मार्च, 2022 में हैरी पॉटर की एक और पुरानी किताब नीलामी में लगभग 72 लाख रुपये में बिकी थी।

    अन्य नीलामी

    स्पाइडर मैन की सबसे पहली कॉमिक बुक की दुर्लभ प्रति 11 करोड़ रुपये में बिकी 

    साल 1963 में प्रकाशित 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन #1' नामक स्पाइडर मैन की पहली कॉमिक बुक एक नीलामी में 13.8 लाख डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) में बिकी थी।

    यह कॉमिक बुक ग्रेडिंग सर्विस सर्टिफाइड गारंटी कंपनी (CGC) द्वारा दी गई नियर मिंट/मिंट रेटिंग वाली 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन #1' की केवल 2 प्रतियों में से एक है।

    अमेरिका में टेक्सास के डलास शहर स्थित हेरिटेज नीलामी घर द्वारा बेची गई इस कॉमिक को CGC द्वारा 9.8 ग्रेड प्राप्त है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    UK: महिला को 80 किलोमीटर दूर मिली 8 महीने पहले खोई हुई कुतिया, ऐसे हुई पहचान पालतू जानवर
    AI से जुड़े नियमों के लिए UK इस साल पहले शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    जमीन से 400 मीटर की गहराई में बना है यह होटल, जानिए इसकी खासियत अजब-गजब खबरें
    UK: कुत्ते ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में गुल्लक में डाले सबसे अधिक सिक्के स्कॉटलैंड

    अजब-गजब खबरें

    फ्रांस: माचिस की तीलियों से 8 साल में 'एफिल टावर' बनाया, लेकिन नहीं बना विश्व रिकॉर्ड फ्रांस
    अमेरिका: पुलिस स्टेशन से लेकर चर्च तक, 14 मंजिला इमारत में बसा है पूरा शहर अमेरिका
    टेलर स्विफ्ट के पार्टनर से ज्यादा है उनकी बिल्ली की संपत्ति- रिपोर्ट पालतू जानवर
    अमेरिका: रेडियो स्टेशन से चोरी हुआ 200 फुट ऊंचा टावर, लोग हैरान फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025