NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / छठ पूजा: त्योहार से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    छठ पूजा: त्योहार से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें
    छठ पूजा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (तस्वीर: विकिपीडिया कॉमन्स)

    छठ पूजा: त्योहार से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Nov 18, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    छठ पूजा का त्योहार बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

    भगवान सूर्य को समर्पित यह त्योहार इस बार 17 नवंबर से शुरू हो चुका है। इस अवसर पर महिलाएं 36 घंटे तक कठोर व्रत रखती हैं।

    आइए छठ पर्व के मौके पर आज हम आपको इस पर्व से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।

    #1

    सबसे प्राचीन हिंदू त्योहारों में शामिल है छठ पूजा

    छठ पूजा का त्योहार भारत के सबसे प्राचीन हिंदू त्योहारों में से एक है।

    इस अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाएं उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

    इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी ​​है कि इन दिनों के दौरान सूर्य बहुत कम स्तर की हानिकारक पराबैंगनी विकिरण उत्सर्जित करता है, जिसके कारण धूप में कुछ मिनट रहने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #2

    4 दिन तक मनाया जाता है यह त्योहार

    छठ पूजा 4 दिनों की अवधि में मनाई जाती है।

    पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है, जिसके दौरान परवैतिन (छठ पूजा का व्रत करने वाली महिलाएं) पवित्र जल से स्नान करती हैं और खीर खाती हैं।

    इसके बाद खरना मनाया जाता है, जबकि तीसरे दिन परवैतिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

    आखिरी दिन पर महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करती हैं।

    #3

    परवैतिन के लिए होते हैं खास नियम

    छठ पूजा के अवसर पर परवैतिन को कई बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है। पूरे त्योहार के दौरान उनका शुद्ध यानी साफ रहना जरूरी है।

    उन्हें पवित्र नदी (अगर न हो तो साफ पानी में थोड़ा गंगा जल डाल लें) में स्नान करना होता है।

    इसके बाद 36 घंटे तक भोजन और पानी से परहेज करना होता है और फर्श पर ही सोना होता है।

    #4

    अचानक पूजा बंद करना माना जाता है अशुभ

    छठ पूजा परिवार से पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आती है।

    अगर किसी ने अनुष्ठान करना शुरू कर दिया है तो उसके लिए हर साल सभी अनुष्ठानों को सही तरीके से पूरा करना जरूरी माना जाता है।

    आप छठ पूजा तभी टाल सकते हैं जब आपके परिवार में किसी की मृत्यु हो गई हो।

    अगर कोई इसे बीच में छोड़ता है तो यह उसके परिवार के लिए अशुभ माना जाता है।

    #5

    छठ पूजा के लिए बनाए जाते हैं विशेष व्यंजन

    छठ पूजा पर व्रत रखने वाली महिलाएं भगवान सूर्य को विशेष प्रसाद चढ़ाती हैं। प्रसाद में खीर, ठेकुआ, कसार के लड्डू, खजूर और फल शामिल होते हैं।

    इसके साथ ही त्योहार के दौरान परिवार के अन्य सदस्य प्याज और लहसुन वाला खाना नहीं खा सकते हैं।

    यहां जानिए छठ पूजा के अवसर पर बनाए जाने वाले पारंपरिक प्रसाद के व्यंजनों की आसान रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    त्यौहार

    नवरात्रि: दुर्गा मां को लगाएं इन 5 प्रसाद का भोग, आसान है इनकी रेसिपी नवरात्रि
    दुर्गा पूजा के लिए महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, चेहरा दिखेगा आकर्षक दुर्गा पूजा
    दशहरा कब है? जानिए इस त्योहार का शुभ मुहूर्त, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें दशहरा
    मखाने से बनाएं व्रत अनुकूल ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी नवरात्रि
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025