NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 7 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 7 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    7 अगस्त को मीराबाई चानू से होगी पदक की आस (तस्वीर: एक्स /@mirabai_chanu)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 7 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2024
    12:24 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फाइनल में प्रवेश किया।

    उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो करके फाइनल में प्रवेश किया।

    वहीं, कुश्ती में विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किलो भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया।

    अब 7 अगस्त को मीरबाई चानू अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगी।

    इस बीच कल होने वाले भारत के मुकबलों के बारे में जानते हैं।

    एथेलटिक्स

    एथेलटिक्स में ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    मैराथन रेस वॉक रिले (मिश्रित) में भारत के सूरज पंवार और प्रियंका अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह दौड़ सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

    पुरुषों की ऊंची कूद में सर्वेश कुशारे ग्रुप-B में खेलते हुए नजर आएंगे। यह क्वालिफिकेशन दौर दोपहर 1:35 से शुरू होगा।

    महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1 में ज्योति याराजी दौड़ेंगी। यह स्पर्धा दोपहर 1:45 से शुरू होगी।

    पुरुषों की ट्रिपल जंप में अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रावेल (रात 10:45 बजे से) नजर आएंगे।

    मीरबाई चानू

    भारोत्तोलन में मीराबाई चानू से होगी पदक की आस

    भारोत्तोलन में महिलाओं की 49 किलो भार वर्ग में मीराबाई चानू अपनी चुनौती पेश करेंगी।

    यह मैच रात 11 बजे शुरू होगा। चानू ओलंपिक में अपना दूसरा पदक जीतने का प्रयास करेंगी।

    टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।

    वह भारोत्तोलन में पदक जीतने वाले दूसरी भारतीय और रजत जीतने वाली पहली एथलीट बनी थीं। बता दें कि कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय थी।

    टेबल टेनिस 

    टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम खेलेगी क्वार्टर फाइनल मुकाबला

    भारतीय महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

    बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में रोमानिया को 3-2 से हराते हुए ओलंपिक इतिहास में पहली बार अंतिम-8 में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी।

    भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने निर्णायक मुकाबले में एडिना डियाकोनू को 11-5, 11-9, 11-9 से हराया था।

    अन्य खेल 

    इन अन्य खेलों में भी खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी 

    गोल्फ में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में दीक्षा डागर और अदिति अशोक खेलती हुई नजर आएंगी। गोल्फ के ये मुकाबले दोपहर 12:30 से शुरू होंगे।

    कुश्ती में महिलाओं की 53 किलो ग्राम भारवर्ग में अंतिम पंघाल अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वह अपने पहले मैच में तुर्किये की जेनेप येटगिल से भिड़ेंगी।

    यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। पंघाल भारत के लिए पदक की उम्मीद होंगी।

    जानकारी

    विनेश फोगाट खेलेंगी फाइनल मुकाबला 

    विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग केस्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से भिड़ेंगी। यह मुकाबला 7 अगस्त को देर रात में खेला जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    मीराबाई चानू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    ओलंपिक

    ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने पर आखिरी कितना आता है खर्च? जानिए आंकड़े  पेरिस ओलंपिक 2024
    पिछले 5 ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाजी में रमिता जिंदल फाइनल में हारी, मनु-सरबजोत कांस्य पदक के करीब पहुंचे निशानेबाजी
    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर के प्रशिक्षण पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, खेल मंत्री का खुलासा पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: सात्विक-चिराग की लगातार दूसरी जीत, शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर-फाइनल में बनाई जगह ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: मुक्केबाज अमित पंघाल को अपने पहले ही मैच में मिली हार अमित पंघाल
    भारतीय हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में बनाए गए ये रिकॉर्ड्स शायद ही कभी टूटेंगे भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत, राउंड ऑफ-16 के लिए किया क्वालीफाई पीवी सिंधु

    मीराबाई चानू

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022
    मीरबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, ओलंपिक चैंपियन को हराया वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप
    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर राष्ट्रमंडल खेल 2022
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025