Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन
खेलकूद

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन
लेखन अंकित पसबोला
Sep 06, 2021, 09:59 am 3 मिनट में पढ़ें
टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन
निशानेबाज अवनि ने जीते दो पदक

कृष्णा नागर ने रविवार को पैरालंपिक में बैडमिंटन में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी। इससे पहले रविवार में शटलर सुहास यतिराज को पुरुष एकल SL-4 क्लास फाइनल में हार मिली और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत ने अपना टोक्यो पैरालंपिक अभियान कुल 19 पदकों के साथ समाप्त किया। भारत के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा
भारत ने जीते पांच स्वर्ण

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की झोली में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक आए। इससे पहले पैरालंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टोक मैंडविल और न्यूयॉर्क (1984) और रियो (2016) में आया था। इन दोनों चरणों में भारत ने चार-चार पदक जीते थे। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने टोक्यो संस्करण से पहले पैरालंपिक के इतिहास में केवल चार स्वर्ण पदक ही जीते थे।

पदक विजेता
इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते पदक

स्वर्ण: अवनि लेखारा (शूटिंग), सुमित अंतिल (भाला फेंक), मनीष नरवाल (शूटिंग), प्रमोद भगत (बैडमिंटन) और कृष्णा नगर (बैडमिंटन)। रजत: भावना पटेल (टेबल टेनिस), निषाद कुमार (ऊंची कूद), देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक), योगेश कथुनिया (चक्का फेंक), सिंहराज अधाना (शूटिंग), एम थंगावेलु (ऊंची कूद), प्रवीण कुमार (ऊंची कूद) और सुहास यतिराज (बैडमिंटन) कांस्य: सुंदर गुर्जर (भाला फेंक), सिंहराज अधाना (शूटिंग), शरद कुमार (ऊंची कूद), अवनि लेखारा (शूटिंग), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी) और मनोज सरकार (बैडमिंटन)

अवनि और सिंहराज
अवनि और सिंहराज ने जीते दो पदक

निशानेबाज अवनि लेखारा पैरालंपिक (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH-1 इवेंट) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने अपना दूसरा पदक 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन SH-1 इवेंट में कांस्य पदक के रूप में जीता। अवनी पैरालंपिक खेलों में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अवनी के अलावा निशानेबाज सिंहराज अधाना ने भी इस बार दो पदक (कांस्य और रजत) जीते।

इतिहास
इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

भाविना पटेल पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। उन्हें महिला एकल वर्ग के फाइनल में दुनिया की नंबर एक यिंग झोउ से (0-3) हार झेलनी पड़ी थी। हरविंदर सिंह पैरालिंपिक में तीरंदाजी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में भारत के लिए पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीता।

जानकारी
पदक तालिका में शीर्ष पर रहा चीन

भारत टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण पदक के साथ तालिका में 24वें स्थान पर रहा। कुल 19 में से आठ पदक एथलेटिक्स से आए। इस बीच चीन कुल 207 पदकों (96 स्वर्ण पदक) के साथ तालिका में सबसे आगे रहा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
पैरालंपिक खेल
ताज़ा खबरें
वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं
वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं मनोरंजन
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी मनोरंजन
टी-20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, जानिए आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, जानिए आंकड़े खेलकूद
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी मनोरंजन
स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ रेडमी K50 अल्ट्रा लॉन्च, जानें क्या है कीमत
स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ रेडमी K50 अल्ट्रा लॉन्च, जानें क्या है कीमत टेक्नोलॉजी
पैरालंपिक खेल
#NewsBytesExclusive: जब फाइनल से पहले चोटिल हुए पैरालंपिक पदक विजेता शरद, भगवत गीता ने की मदद
#NewsBytesExclusive: जब फाइनल से पहले चोटिल हुए पैरालंपिक पदक विजेता शरद, भगवत गीता ने की मदद एक्सक्लूसिव
पैरालंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर
पैरालंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर खेलकूद
उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी सुहास जिन्होंने जीता पैरालंपिक के रजत पदक, जानें पूरा सफर
उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी सुहास जिन्होंने जीता पैरालंपिक के रजत पदक, जानें पूरा सफर खेलकूद
टोक्यो पैरालंपिक: कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण, बैडमिंटन में भारत को मिला चौथा पदक
टोक्यो पैरालंपिक: कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण, बैडमिंटन में भारत को मिला चौथा पदक खेलकूद
टोक्यो पैरालंपिक: फाइनल में हारे सुहास एल वाई, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
टोक्यो पैरालंपिक: फाइनल में हारे सुहास एल वाई, रजत पदक से करना पड़ा संतोष खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022