NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने
    अगली खबर
    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने
    बजरंग ने जीता कांस्य पदक (फाइल तस्वीर: ट्विटर/@BajrangPunia)

    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 19, 2022
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने सर्बिया के बेलग्रेड में खेली गई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया है। यह उनका इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में कुल चौथा पदक है, जो कि भारतीय पहलवानों में सबसे ज्यादा हैं।

    टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग ने 65 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी रिवेरा पर 11-9 से जीत दर्ज की।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के बावजूद बजरंग ने जीता कांसा

    राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग को क्वार्टर फाइनल में USA के जॉन माइकल डायकोमिहालिस से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद उन्हें रेपेचेज राउंड के माध्यम से कांस्य पदक जीतने का मौका मिला, जिसे उन्होंने भुना लिया।

    बजरंग ने आर्मेनिया के वाजेन तेवन्यान को 7-6 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया था।

    बता दें, इस टूर्नामेंट में बजरंग के सर में चोट भी लग गई थी।

    पदक विजेता भारतीय

    चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने बजरंग

    बजरंग एकमात्र ऐसे भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में चार पदक जीते हैं। इससे पहले बजरंग ने 2013 और 2019 में कांस्य पदक जीते थे, जबकि 2018 में रजत अपने नाम किया था।

    उनके बाद विनेश फोगाट हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में दो पदक (2019 और 2022) जीते हैं।

    बबीता कुमारी, गीता फोगाट, पूजा ढांडा, अंशु मलिक, अलका तोमर और सरिता मोर इस स्पर्धा के इतिहास में पदक जीतने अन्य भारतीय महिला पहलवान हैं।

    लेखा-जोखा

    भारत ने जीते सिर्फ दो पदक

    भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 का अभियान दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।

    बजरंग से पहले विनेश फोगट ने 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

    निशा दहिया (68 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा) और नवीन मलिक (70 किग्रा) कांस्य पदक के करीब आए, लेकिन वे अपने-अपने पदक मुकाबले हार गए।

    रवि दहिया को टूर्नामेंट की शुरुआत में ही हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रेपचेज का मौका भी नहीं मिल सका।

    उपलब्धि

    ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भी पदक जीत चुके हैं बजरंग

    बजरंग ने पिछले साल खेले गए टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराते हुए कांस्य पदक जीता था।

    वहीं पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। यह इन खेलों में बजरंग का लगातार दूसरा स्वर्ण था।

    बर्मिंघम खेलों में बजरंग ने अपने सभी मुकाबले आसानी से जीते थे।

    इसके अलावा बजरंग कुश्ती के हर छोटी से लेकर बड़ी स्पर्धा में पदक जीत चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुश्ती
    बजरंग पूनिया
    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    कुश्ती

    WWE: द अंडरटेकर के बारे में वो 5 बातें जो आप जरूर जानना चाहेंगे WWE
    WWE: पुरुषों के खिलाफ फाइट करके खिताब जीतने वाली महिला रेसलर्स, देखें वीडियो WWE
    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में WWE
    WWE: जॉन सीना के बारे में 5 दिलचस्प बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE

    बजरंग पूनिया

    #NewsBytesExclusive: बजरंग पुनिया के साथ ख़ास बातचीत, भारतीय रेसलिंग समेत कई मुद्दों पर बात कुश्ती
    2020 टोक्यो ओलंपिक: ये खेल और ये खिलाड़ी दिला सकते हैं भारत को मेडल ओलंपिक
    कोरोना वायरस: सचिन ने दान किए 50 लाख रूपये, एथलीट्स ने भी शुरु की मुहिम सचिन तेंदुलकर
    रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग में बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण पदक कुश्ती

    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी कुश्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025