Page Loader
ब्लू ओरिजन का न्यू ग्लेन रॉकेट अब 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च
न्यू ग्लेन रॉकेट 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च (तस्वीर: ब्लू ओरिजन)

ब्लू ओरिजन का न्यू ग्लेन रॉकेट अब 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

Jan 14, 2025
08:19 am

क्या है खबर?

ब्लू ओरिजन का शक्तिशाली न्यू ग्लेन रॉकेट 16 जनवरी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस बात की जानकारी आज (14 जनवरी) एक्स पर एक पोस्ट में दी है। यह लॉन्च पहले 13 जनवरी को होना था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण अंतिम समय में स्थगित करना पड़ा। 320 फीट ऊंचे इस रॉकेट को लगभग 200 अरब रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए नई संभावनाओं को खोलना है।

विशेषताएं

न्यू ग्लेन रॉकेट की विशेषताएं

न्यू ग्लेन, ब्लू ओरिजिन का रियूजेबल रॉकेट पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में 45 टन और भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा (GTO) में 13 टन भार ले जाने में सक्षम है। इसका पहला चरण 25 बार पुन: उपयोग किया जा सकता है, जिससे यह बेहद लागत प्रभावी बनता है। इस मिशन में ब्लू रिंग पाथफाइंडर प्रोटोटाइप का परीक्षण होगा, जो सैटेलाइट्स को ईंधन भरने और संचालन में सक्षम बनाएगा। यह रॉकेट स्पेस-X जैसी कंपनियों से मुकाबला करने की रणनीति का हिस्सा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

उपलब्धि

ब्लू ओरिजिन के लिए बड़ी उपलब्धि

न्यू ग्लेन रॉकेट का नाम प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन के नाम पर रखा गया है। इस मिशन को अंतरिक्ष उद्योग में ब्लू ओरिजिन की क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रॉकेट का पहला चरण अटलांटिक महासागर में 'जैकलिन' नामक जहाज पर सुरक्षित लैंड होगा। यह ब्लू ओरिजिन की तकनीकी प्रगति और अंतरिक्ष अभियानों में नई दिशा तय कर सकता है। कंपनी इसे भविष्य के व्यावसायिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मिशनों के लिए महत्वपूर्ण मान रही है।