Page Loader
भारत में बढ़ती AI क्षमताओं की UN ने की तारीफ, जानिए क्या कहा
भारत में बढ़ती AI क्षमताओं की UN ने की तारीफ

भारत में बढ़ती AI क्षमताओं की UN ने की तारीफ, जानिए क्या कहा

May 06, 2025
12:59 pm

क्या है खबर?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने भारत की तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं की तारीफ की है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने किसानों, छोटे व्यवसायों और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए AI का प्रभावी उपयोग किया है। 'AI के युग में लोग और संभावनाएं' नामक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत में सबसे ज्यादा लोग AI स्किल्स को अपना रहे हैं, जो उसकी तकनीकी मजबूती का संकेत है।

 क्षेत्र

स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में AI

रिपोर्ट के मुताबिक, AI तकनीक का असर स्वास्थ्य और कृषि जैसे जरूरी क्षेत्रों में दिखने लगा है। AI आधारित उपकरण अब बीमारियों का पहले ही पता लगाने में मदद कर रहे हैं, जैसे एक्स-रे से तपेदिक या कैंसर की जांच। किसान भी AI से अपनी भाषा में सलाह और बीमा-सब्सिडी की जानकारी ले पा रहे हैं। यह सब भारत के मजबूत डिजिटल ढांचे की बदौलत संभव हो पाया है, जो विभिन्न डाटा स्रोतों को जोड़कर काम करता है।

समर्थन 

AI शोध और नवाचार को मिल रहा समर्थन 

भारत में AI से जुड़ा अनुसंधान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार एक साझा कंप्यूट सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि स्टार्टअप्स और शोधकर्ता मिलकर नई तकनीक बना सकें। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अब करीब 20 प्रतिशत भारतीय AI शोधकर्ता देश में ही काम कर रहे हैं, जबकि पहले वे विदेश चले जाते थे। इस बदलाव से भारत की प्रतिभा देश में बनी रहेगी और तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।