Page Loader
स्पेडेक्स मिशन: ISRO ने 7 जनवरी को होने वाली सैटेलाइट डॉकिंग प्रक्रिया को किया स्थगित
ISRO ने कल होने वाले सैटेलाइट डॉकिंग प्रक्रिया को किया स्थगित (तस्वीर: नासा)

स्पेडेक्स मिशन: ISRO ने 7 जनवरी को होने वाली सैटेलाइट डॉकिंग प्रक्रिया को किया स्थगित

Jan 06, 2025
06:04 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) मिशन के तहत 7 जनवरी को होने वाली सैटेलाइट डॉकिंग प्रक्रिया को टाल दिया है। अब इस प्रक्रिया को 9 जनवरी को पूरा किया जाएगा। ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताता है कि मिशन की सही परिस्थितियों पर निर्भरता के कारण यह स्थगित किया गया है। यह मिशन भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ISRO का पोस्ट

वजह

मिशन में कोई तकनीकी समस्या नहीं

स्पेडेक्स मिशन में 2 सैटेलाइट शामिल हैं, जिसमें एक चेजर और दूसरा टारगेट है। इन सैटेलाइट्स को 30 दिसंबर को लॉन्च किया गया था और इसके बाद से मिशन की तैयारियां जारी हैं। ISRO ने कहा कि मिशन की टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं आया है और कोई तकनीकी समस्या नहीं है। डॉकिंग प्रक्रिया के लिए सटीक रेखा और गति की आवश्यकता होती है, जिसे ISRO अपने 18 ग्राउंड स्टेशनों से मॉनिटर कर रहा है।

विशेषता

भारत की अंतरिक्ष योजनाओं के लिए अहम कदम

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए आवश्यक तकनीकी क्षमताओं का परीक्षण करना है। डॉकिंग के बाद, सैटेलाइट्स के बीच बिजली का ट्रांसफर किया जाएगा और एक सैटेलाइट की प्रणाली द्वारा इसे नियंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षण चंद्रयान-4 और भारती अंतरिक्ष स्टेशन जैसी जटिल परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस मिशन की सफलता भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।