NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर
    ग्लेन मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट में 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 03, 2025
    02:24 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार (2 जून) को वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

    उन्होंने टी-20 क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है।

    मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में कई बार गेंद और बल्ले से ऐसी छाप छोड़ी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए।

    ऐसे में आइए मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट में 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

    #1

    60 बनाम भारत (बेंगलुरु, 2013)

    साल 2013 में बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के 7वें वनडे में भारत ने रोहित शर्मा (209) के दोहरे शतक से 383/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में कंगारू टीम का स्कोर 74/4 हो गया। उसके बाद उतरे मैक्सवेल संयुक्त रूप से सबसे तेज (18 गेंद) अर्धशतक जड़ने वाले कंगारू बल्लेबाज बने थे।

    हालांकि, वह 22 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों से 60 रन बनाकर आउट हो गए। इससे भारत ने 57 रन से जीत दर्ज की।

    #2

    2/41 विकेट बनाम पाकिस्तान (अबू धाबी, 2014)

    साल 2014 में अबू धाबी में तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (77) की पारी से 231/9 का स्कोर खड़ा किया था।

    जवाब में पाकिस्तान ने 49 ओवर में 230/8 का स्कोर बना लिया था। आखिरी ओवर में मैक्सवेल ने बिना रन दिए 2 विकेट चटकाते हुए कंगारू टीम को 1 रन से जीत दिला दी।

    मैक्सवेल ने 8 ओवर में कुल 41 रन खर्च किए थे। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

    #3

    102 बनाम श्रीलंका (सिडनी, 2015)

    वनडे विश्व कप 2015 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल (102) के शतक से 376/9 का स्कोर खड़ा किया था।

    मैक्सवेल ने 51 गेंदों में अपना पहला शतक जड़ा था। वह वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई भी बने थे।

    जवाब में श्रीलंका टीम 46.2 ओवर में 312 रन पर ढेर हो गई। इस प्रदर्शन के लिए मैक्सवेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

    #4

    106 बनाम नीदरलैंड (दिल्ली, 2023)

    वनडे विश्व कप 2023 में दिल्ली में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (104) और मैक्सवेल (106) के शतकों से 399/8 का स्कोर खड़ा किया था।

    मैक्सवेल ने 40 गेंदों में शतक जड़ा था। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए और विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा था।

    जवाब में श्रीलंका टीम 21 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई। इस प्रदर्शन के लिए भी मैक्सवेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

    #5

    201* बनाम अफगानिस्तान (मुंबई, 2023)

    वनडे विश्व कप 2023 में मुंबई में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान (129) के शतक से 291/5 का स्कोर खड़ा किया था।

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91/7 हो गया था। उस स्थित में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी पर आए मैक्सवेल ने चोटिल होने के बाद भी 126 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक (201*) जड़कर टीम को अविश्वनीय जीत दिला दी।

    मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ग्लेन मैक्सवेल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर एक नजर  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश की भेंट चढ़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चैंपियंस ट्रॉफी

    ग्लेन मैक्सवेल

    ग्लेन मैक्सवेल लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन पारियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    मैक्सवेल विश्व कप में 150+ की स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने वनडे विश्व कप 2023
    ग्लेन मैक्सवेल वनडे में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े ईशान किशन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत और पाकिस्तान दोनों देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर पूरी तरह से कायम विराट कोहली
    क्या मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का होंगे हिस्सा? अहम खबर आई सामने मोहम्मद शमी

    वनडे विश्व कप 2023

    ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने वाले कमिंस की वनडे में कैसी रही है कप्तानी? जानिए आंकड़े पैट कमिंस
    विश्व कप 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइनल में हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे नरेंद्र मोदी
    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने 20 घंटे की बल्लेबाजी, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इस साल की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025