Page Loader
भारत में इस साल रैंसमवेयर जैसे साइबर हमलों में दर्ज हुई वृद्धि- रिपोर्ट 
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें (तस्वीर: अनस्प्लैश)

भारत में इस साल रैंसमवेयर जैसे साइबर हमलों में दर्ज हुई वृद्धि- रिपोर्ट 

Aug 04, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

भारत में इस साल रैंसमवेयर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) साइबर हमलों में भारी वृद्धि दर्ज हुई है। साइबर सिक्योरिटी फर्म सोनिकवॉल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 की पहली छमाही में रैंसमवेयर और IoT साइबर हमलों में भारी वृद्धि देखी गई क्योंकि साइबर अपराधियों ने ऐसे हमलों को अंजाम देने के लिए गुप्त तरीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ऐसे साइबर हमलों की संख्या में इस साल भारत में 133 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

वृद्धि

इन हमलों में दर्ज हुई वृद्धि

सोनिकवॉल की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोजैकिंग में 399 प्रतिशत, IoT मैलवेयर में 37 प्रतिशत और एन्क्रिप्टेड खतरे में 22 प्रतिशत सहित कई अन्य हमलों में बढ़त देखने को मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में रैंसमवेयर हमलों में गिरावट देखी गई। हालांकि, भारत के अतिरिक्त जर्मनी में ऐसे हमलों में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

बचाव

साइबर हमले से कैसे बचें?

किसी भी तरह के साइबर हमले से बचने के लिए समय-समय पर अपने डिवाइस के सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें। किसी अनजान माध्यम से प्राप्त किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ वित्तीय लेनदेन ना करें और किसी अधिक मुनाफा देने वाले योजना में निवेश करने से पहले उस योजना के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। साइबर हमले का शिकार होने पर तत्काल साइबर अपराध सेल शिकायत करें।