Page Loader
आज और कल दिखेगी आकाश में उल्का वर्षा, जानें कब और कैसे देखें
आज और कल दिखेगा आकाश में उल्का वर्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज और कल दिखेगी आकाश में उल्का वर्षा, जानें कब और कैसे देखें

Aug 12, 2024
03:17 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष के घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (12 अगस्त) और कल (13 अगस्त) की रात काफी खास है, क्योंकि इन दिनों चरम स्तर पर उल्का वर्षा देखने को मिलेगी। नासा ने बताया है कि उल्का वर्षा जुलाई में शुरू हुई और अगस्त के ज्यादातर दिनों तक जारी रहेगी, लेकिन इन 2 दिनों में यह चरम पर रहने वाली है। इस दौरान कुछ देर तक प्रति घंटे 50 से 100 उल्काएं आकाश में दिखाई दे सकती हैं।

तरीका

कब और कैसे देख सकेंगे यह वर्षा?

इस उल्का वर्षा को उत्तरी गोलार्ध में सबसे अच्छा देखा जाएगा, जहां दक्षिणी गोलार्ध में भी लोग इसे देख सकते हैं। इस वर्षा को वैसे तो लोग नंगी आंखों से भी देख सकेंगे, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए टेलिस्कोप से देखना अच्छा होगा। उल्का वर्षा रात को 10:00 बजे के बाद सुबह होने से पहले तक देखा जा सकेगा। इसे देखने का सबसे अच्छा मौका सही समय पर अंधेरी जगह पर रहना होगा।

उल्का वर्षा

क्या होता है उल्का वर्षा?

उल्का वर्षा के दौरान बहुत कम समय में कई उल्कापिंड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराती हैं, जब वे वायुमंडल से होकर गुजरती हैं तो उल्काएं चमकती हैं और गर्म हवा के कारण प्रकाश की धारियां छोड़ती जाती हैं। बता दें कि उल्का एक तरह की अंतरिक्ष चट्टानें हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में आमतौर पर हर रात गुजरती हैं। हालांकि, उल्का वर्ष के दौरान उनकी संख्या सामान्य से काफी अधिक होती है।