Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स क्या परिवार से कर पाती हैं बात?
सुनीता विलियम्स 2 महीने से अधिक समय से ISS में फंसी हुई हैं (तस्वीर: नासा)

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स क्या परिवार से कर पाती हैं बात?

Aug 21, 2024
10:18 am

क्या है खबर?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथ बुच विल्मोर के साथ 2 महीने से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्या आने के वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस नहीं आ रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में बताया है कि अंतरिक्ष में फंसने के बाद विलियम्स और विल्मोर कब और किस तरह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर पाते हैं।

बात

कैसे परिवार से बात कर पाते हैं अंतरिक्ष यात्री? 

ISS पर मौजूद इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी के समान सुविधा मिलती है। अंतरिक्ष यात्रियों के पास जब भी मिशन के अतिरिक्त कुछ खाली समय होता है, तब वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ईमेल, कॉल और यहां तक की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भी बातचीत कर सकते हैं। बात दें कि स्टारलाइनर मिशन के तहत दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल 1 हफ्ते के लिए गए थे, लेकिन अब उन्हें 8 महीने ISS पर रहना पड़ सकता है।

वापसी

कब तक वापस आ सकते हैं दोनों यात्री?

स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की तकनीकी समस्या का अगर समाधान नहीं होता है तो नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी, 2025 में क्रू ड्रैगन कैप्सूल से पृथ्वी पर वापस लाया जा सकता है। नासा के वैज्ञानिक बोइंग के इंजीनियरों के साथ मिलकर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के तकनीकी समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर किस तिथि को सुरक्षित वापस आ पाएंगे।