Page Loader
पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है एक चमकीला धूमकेतु, खगोलविदों ने बताया समय
धूमकेतु तारे की तरह दिखाई देता है (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है एक चमकीला धूमकेतु, खगोलविदों ने बताया समय

Jun 27, 2023
03:51 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष में तैरते-तैरते कुछ धूमकेतु कई बार पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाते हैं। C/2022 A3 नामक एक ऐसा ही धूमकेतु अगले साल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है, जिसे त्सुचिनशान-ATLAS के नाम से भी जाना जाता है। न्यूज वेबसाइट बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, खगोलविदों का मानना ​​है कि यह धूमकेतु, धूमकेतु ZTF से 100 गुना अधिक चमकीला हो सकता है, जिसे 2 मार्च, 2022 को खोजा गया था।

चमकीला

शुक्र से भी चमकीला हो सकता है धूमकेतु C/2022 A3

ग्रहीय खगोलशास्त्री आर्टेल ग्रेकोव्स्की का मानना ​​है कि धूमकेतु C/2022 A3 शुक्र ग्रह से भी अधिक चमकीला हो सकता है। इस धूमकेतु की खोज खगोलविदों ने चीन में पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी और टेरर्सट्रिकल इंपैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) ने की थी। खगोलविदों का मानना ​​है कि धूमकेतु सितंबर, 2024 में पृथ्वी के पास से गुजरेगा। बता दें कि धूमकेतु तारे की तरह दिखाई देता है और कुछ ही मिनटों में लुप्त हो जाता है।