NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप चैनल क्या है और यह कैसे काम करेगा?
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप चैनल क्या है और यह कैसे काम करेगा?
    व्हाट्सऐप चैनल को भारत सहित 150 देशों में लॉन्च किया गया है (तस्वीर: व्हाट्सऐप)

    व्हाट्सऐप चैनल क्या है और यह कैसे काम करेगा?

    लेखन रजनीश
    Sep 14, 2023
    11:18 am

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप ने भारत सहित 150 देशों में व्हाट्सऐप चैनल्स फीचर पेश किया है।

    एकतरफा ब्रॉडकास्ट टूल के रूप में डिजाइन किए गए चैनल के जरिए एडमिन बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स के साथ अपडेट शेयर कर सकते हैं।

    कोई भी यूजर व्हाट्सऐप चैनल बना सकता है और अपने फॉलोअर्स के साथ मैसेज, फोटो आदि शेयर कर सकता है। यह बहुत कुछ टेलीग्राम के चैनल्स जैसा ही है।

    आगे जानिए इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

    चैनल

    नए अपडेट टैब में दिखेंगे चैनल

    चैनल नियमित चैट से अलग स्वतंत्र रूप से संचालित होते हैं। एडमिन इनमें मैसेज, वौइस् नॉट या तस्वीर आदि साझा कर सकते हैं जो उनके फॉलोअर्स को दिखेंगी।

    व्हाट्सऐप द्वारा एडमिन और फॉलोअर्स दोनों की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखी जाती है। यूजर किसे फॉलो करते हैं यह भी गोपनीय रहता है।

    यूजर्स व्हाट्सऐप पर अपडेट नामक एक नए टैब में चैनल को पा सकते हैं। यह नया टैब मौजूदा स्टेटस फीचर के साथ ही दिखेगा।

    फीचर्स

    व्हाट्सऐप चैनल के प्रमुख फीचर्स

    बेहतरीन डायरेक्ट्री- यूजर्स स्वचालित फिल्टर के साथ अपने देश के आधार पर आसानी से चैनल खोज सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स नया, सबसे सक्रिय और फॉलोअर्स की संख्या जैसे विभिन्न तरीकों के आधार पर भी लोकप्रिय चैनल की तलाश कर सकते हैं और उसको फॉलो कर सकते हैं।

    रिएक्शन- यूजर्स इमोजी के जरिए रिएक्शन दे सकते हैं और कुल रिएक्शन संख्या देख सकते हैं। हालांकि, यूजर ने क्या रिएक्ट किया है इस बारे में अन्य फॉलोअर्स को नहीं दिखाया जाएगा।

    अन्य

    चैनल के अन्य फीचर्स

    एडिटिंग- एडमिन के पास 30 दिनों तक अपनी पोस्ट एडिट करने की सुविधा होगी। 30 दिन के बाद अपडेट ऑटोमैटिक तरीके से सर्वर से हटा दिए जाएंगे।

    फॉरवर्डिंग- किसी अपडेट को चैट या ग्रुप्स में फॉरवर्ड करते समय इसमें एक लिंक बैक जुड़ जाएगा, जिससे आसानी से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    चैनल के फॉलोअर्स उससे जुड़े अन्य लोगों को नहीं देख सकते हैं, लोगों के नंबर भी चैनल बनाने वाले को नहीं दिखते।

    तरीका

    ये है चैनल बनाने की प्रक्रिया

    व्हाट्सऐप वेब खोलें और चैनल आइकन पर क्लिक करके नेविगेट टू चैनल पर जाएं। इसके बाद क्रिएट चैनल पर जाकर चैनल बनाएं।

    अब स्क्रीन पर बताई जा रही जानकारी देखें और एक चैनल का नाम चुनें। चैनल के नाम को जरूरत पड़ने पर बदला जा सकता है।

    विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए चैनल में डिस्क्रिप्शन और आइकन जोड़ सकते हैं।

    इसके बाद क्रिएट चैनल पर क्लिक कर चैनल बनाने की प्रक्रिया पूरी करें।

    मशहूर

    मशहूर हस्तियों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉन्च किया अपना चैनल

    व्हाट्सऐप यूजर क्रिकेट के खिलाड़ी, फिल्मी दुनिया के कलाकारों के साथ अन्य मशहूर लोगों और संस्थाओं को फॉलो कर सकते हैं। चैनल एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं।

    व्हाट्सऐप के मुताबिक, कैटरीना कैफ, दिलजीत दोसांझ और विजय देवरकोंडा ने अपना व्हाट्सऐप चैनल बनाया हुआ है।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपना व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च किया है जहां ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से जुड़ा मैच शेड्यूल, स्कोरकार्ड आदि अपडेट मिलेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    व्हाट्सऐप की मूल कंपनी मेटा है। हालांकि, मेटा ने वर्ष 2014 में जब व्हाट्सऐप को खरीदा था तब मेटा का नाम फेसबुक हुआ करता था। फेसबुक ने व्हाट्सऐप के लिए 13 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेटा
    व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप का नया फीचर

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    मेटा

    मेटा ने लॉन्च किया 2 करोड़ रुपये का मिक्स्ड रियलिटी फंड, स्टार्टअप्स-डेवलपर्स को होगा ये फायदा  मेटावर्स
    मेटा की गूगल और ऐपल से मुकाबले की तैयारी, फेसबुक से डाउनलोड की जा सकेंगी ऐप्स गूगल प्ले स्टोर
    #NewsBytesExplainer: गूगल और फेसबुक ने कनाडा में न्यूज दिखाने से मना करने की बात क्यों कही? गूगल समाचार
    ट्विटर को टक्कर देगी इंस्टाग्राम की नई ऐप थ्रेड्स, 6 जुलाई को हो सकती है लॉन्च इंस्टाग्राम

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप रोल आउट कर रही इंस्टेंट वीडियो मैसेजेस फीचर, जानिए कैसे करें उपयोग व्हाट्सऐप का नया फीचर
    बिना अनुरोध किए मिल रहा व्हाट्सऐप वेरिफिकेशन कोड? खतरे में है आपका अकाउंट साइबर अपराध
    व्हाट्सऐप ग्रुप में सदस्यों को ऐड करना हुआ आसान, आ रहा नया फीचर व्हाट्सऐप का नया फीचर
    व्हाट्सऐप iOS यूजर्स के लिए एक्शन शीट में कर रही बदलाव, जानिए क्या बदलेगा iOS

    व्हाट्सऐप का नया फीचर

    व्हाट्सऐप पर नंबर सेव किए बिना करें चैट, कंपनी रोल आउट कर रही नया फीचर व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया नया फीचर व्हाट्सऐप चैट, टिप्स और ट्रिक्स के साथ मिलेंगे लेटेस्ट अपडेट व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप का नया फीचर: यूजर्स अब 15 सदस्यों के साथ सेटअप कर सकेंगे ग्रुप कॉल व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही 3 नए फीचर्स, जानिए इनकी खासियत व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025