Page Loader
गूगल मैप में आया इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर, इस तरह ईंधन बचाने में करेगा मदद 
गूगल मैप में इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर जोड़ा गया है

गूगल मैप में आया इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर, इस तरह ईंधन बचाने में करेगा मदद 

Dec 17, 2023
08:03 pm

क्या है खबर?

गूगल ने अपने गूगल मैप यूजर्स के लिए इको फ्रेंडली रूटिंग नामक एक नए फीचर को पेश किया है, जो यूजर्स को ईंधन बचाने में मदद करता है। नया फीचर वर्तमान में दुनिया के कुछ ही देश में उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी अपने यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू करेगी। इको फ्रेंडली रूटिंग यूजर्स को ईंधन बचाने में मदद करेगा, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन कम होगा जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

तरीका

इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर को कैसे करें ऑन?

इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर गूगल मैप ऐप को ओपन करें। अब 'प्रोफाइल पिक्चर' आइकन पर क्लिक करके 'सेटिंग्स' में जाएं और 'नेविगेशन सेटिंग्स' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते जाएं, यहां आपको 'रूट ऑप्शंस' मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको 'प्रेफर फ्यूल-एफिशिएंट रूट' विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर अपना इंजन टाइप सेलेक्ट करें और सेव करें।

खासियत

कैसे काम करता है यह फीचर?

इको फ्रेंडली रूटिंग फीचर कुछ रास्तों पर ईंधन या ऊर्जा दक्षता का अनुमान दिखाकर काम करता है, जो यूजर के वाहन के इंजन पर आधारित होते हैं। यह फीचर सक्रिय होने पर गूगल मैप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर यूजर्स को यात्रा के दौरान कम दूरी वाले रास्तों को ही दिखता है। भारत में गूगल मैप में के इस फीचर में दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग भी शामिल होंगे, ताकि अधिक लोगों को यात्रा करने में मदद मिल सके।