NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अब लंबे रास्तों पर नहीं भटकाएगी गूगल मैप्स, आया नया फीचर
    अगली खबर
    अब लंबे रास्तों पर नहीं भटकाएगी गूगल मैप्स, आया नया फीचर

    अब लंबे रास्तों पर नहीं भटकाएगी गूगल मैप्स, आया नया फीचर

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Mar 13, 2021
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय नेविगेशन सेवा गूगल मैप्स के साथ सही लोकेशन पर पहुंचना आसान जरूर हो गया है, लेकिन कई बार ऐसा करने के लिए लंबा रास्ता लेना पड़ता है।

    अपने यूजर्स को इस परेशानी से बचाने के लिए सर्च इंजन कंपनी ने मैप्स में नया फीचर शामिल किया है।

    नए फीचर के साथ यूजर्स मैप में दिख रहे रास्तों के नाम बदलने के अलावा गलत रास्ते डिलीट कर पाएंगे और नए रास्ते शामिल कर सकेंगे।

    ब्लॉग

    मैप पर रास्ते बनाने का नया विकल्प

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में मैप्स सेवा में दिए गए नए फीचर के बारे में बताया है।

    कंपनी ने कहा है कि नए एक्सपीरियंस को 'ड्रॉइंग' नाम दिया जा रहा है क्योंकि इसकी मदद से यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट पेंट के लाइन टूल की तरह मैप पर नए रास्ते बना सकते हैं।

    ब्लॉग में कहा गया है कि अपडेटेड टूल को आने वाले महीनों में 80 से ज्यादा देशों में रोलआउट किया जाएगा।

    पिन

    अभी मिलता है पिन ड्रॉप करने का विकल्प

    अगर अभी यूजर्स को मिसिंग रोड मैप में ऐड करना चाहें तो उन्हें उस जगह एक पिन ड्रॉप करने का विकल्प मिलता है, जहां रोड होनी चाहिए।

    इसके अलावा गूगल तक यह जानकारी सबमिट करने के लिए रोड का नाम टाइप करना होता है।

    गूगल मैप्स में यूजर्स कोई रास्ता बंद होने पर इसे रिपोर्ट कर सकते हैं, इसके अलावा डेट्स और डायरेक्शंस एडिट करने जैसे विकल्प भी उन्हें दिए जाते हैं।

    तरीका

    ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे नया फीचर

    नए फीचर के साथ गूगल मैप्स पर कोई मिसिंग रोड ऐड करने के लिए आपको साइड मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

    इसके बाद 'एडिट द मैप' विकल्प में जाने के बाद आपको 'मिसिंग रोड' चुनना होगा।

    गूगल यूजर की ओर से मिलने वाली जानकारी को रिव्यू के बाद बाकियों के लिए मैप में बदलाव के तौर पर स्वीकार करेगी।

    यूजर्स को चेतावनी दी जाएगी कि वे किसी पगडंडी या पतले रास्ते को रोड की तरह मार्क ना करें।

    रिव्यू

    फोटो अपडेट्स के साथ रिव्यू का विकल्प

    ड्रॉइंग के अलावा गूगल मैप्स पर दूसरा विकल्प 'फोटो अपडेट्स' का दिया गया है।

    इस नए फीचर के साथ पूरा रिव्यू लिखे बिना यूजर्स किसी जगह के बारे में सीमित जानकारी दे पाएंगे या फिर वहां की फोटो अपलोड कर सकेंगे।

    ऐसा करने के लिए यूजर्स को 'अपलोड अ फोटो अपडेट' विकल्प चुनना होगा और फोटो के साथ शॉर्ट डिस्क्रिप्शन देना होगा।

    इस फीचर के साथ यूजर्स को कम से कम शब्दों में किसी जगह की जानकारी मिल जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    गूगल अर्थ

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गूगल
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल

    गूगल अर्थ

    गूगल अर्थ की मदद से सुलझा 22 साल से लापता व्यक्ति का रहस्य गूगल मैप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025